IPO Allotment Status कैसे चेक करें  ? | IPO allotment status check online by PAN number and application number in Hindi.

IPO क्या है ? IPO क्यो लाती है कंपनियाँ ? IPO कैसे लाती है कंपनियाँ ?IPO कैसे Allot किया जाता है? IPO Allotment Status कैसे चेक करें ? IPO सबस्क्राइब करने के बाद शेयर Allot नहीं होने पर क्या होता है? IPO मे निवेश के बाद क्या करना चाहिए ?

आज कल IPO की बहुत धूम है | हर दूसरे या तीसरे दिन कोई न कोई नया आईपीओ बाजार मे आ ही जाता है ,और जनता भी आईपीओ मे काफी दिलचस्पी दिखा रही है |यदि आपने भी कोई IPO ली है या आईपीओ मे रुचि रखते है तो आपको बताते चले की – कोई कंपनी स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड होने जाती है, तो वह सबसे पहले अपना IPO (Initial Public Offer) जारी करती है। इस IPO को सब्सक्राइब करने की एक निर्धारित सीमा तय की गई होती है। निर्धारित सीमा के अंदर जितने भी लोग IPO सब्सक्राइब करेंगे, उसी के अनुसार सब्सक्राइबर्स को IPO Allot किए जाते हैं।

 यदि आप किसी कंपनी के IPO में निवेश करते हैं और उसका Allotment Status चेक करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके बहुत ही काम आ सकता है। क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि IPO Allotment Status कैसे चेक करें?

IPO क्या है?

दरअसल IPO किसी कंपनी द्वारा जारी किया गया शुरुआती ऑफर होता है। इस IPO में शेयर के कीमत की रेंज दी गई होती है। इस रेंज के बीच की कीमत में किसी भी शेयर के लॉट को खरीदा जा सकता है। IPO में अलग-अलग शेयरों के लॉट बनाए गए होते हैं। अधिकतम लॉट खरीदने की सीमा निर्धारित की गई होती है। 

जब कोई कंपनी स्टॉक एक्सचेंज में पहली बार लिस्टेड होने जाती है, तो वह सबसे पहले अपना IPO जारी करती हैं। इस IPO का कुछ प्रतिशत हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए, कुछ प्रतिशत हिस्सा संस्थागत निवेशकों के लिए और कुछ प्रतिशत हिस्सा बड़े निवेशकों के लिए निर्धारित किया गया होता है। 

IPO क्यो लाती है कंपनियाँ ?

अगर हम IPO के बारे मे सब कुछ जानना चाहते है तो हमे ये भी जरूर जान लेना चाहिए की आखिर कंपनियाँ IPO क्यों लाती है ? तो आइए हम आसानी से समझने की कोशिश करते है की IPO को लाने के पीछे क्या कारण होती है या इसकी जरूरत क्यों पड़ती है |

दरशल जब किसी कंपनी को अपना कारोबार बढ़ाने के लिए पूजी की अवशयकता होती है तो ये कंपनियाँ IPO (Initial public offering) के माध्यम से पूजी इकट्ठा करती है | जब कोई कंपनी IPO जारी करती है तो बाजार से काफी पूजी आने की संभावना रहती है |

IPO मे  जनता कंपनी के लिए पैसा लगाती है |और इन पैसो का उपयोग कर कंपनी अपने व्यापार का बिस्तार  करती है तथा अधिक मुनाफा कमाती है | जिससे  IPO मे निवेश करने वाले निवेशक भी अच्छा लाभ कमाते है |

IPO कैसे लाती है कंपनियाँ ?

IPO क्यों लाती कंपनियाँ है ये जानने के बाद अब हमे ये भी जरूर जान लेना चाहिए की कंपनीया IPO कैसे लाती है ? अब आइए आपको बताते है  कि कोई भी कंपनी सीधे स्टॉक मार्केट मे  अपनी  IPO को नहीं ला सकती है, क्योकि  इसके लिए आवश्यक कई प्रक्रिया को पूरा करना होता है । सबसे पहले, जो कंपनी आईपीओ को लाना चाहती है  है उसे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज या नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में IPO के लिए आवेदन पत्र जमा करना होता है । इसके बाद, सभी दस्तावेजों की जांच SEBI संस्थान द्वारा की जाती है और यदि कंपनी IPO  लाने के लिए योग्य होती है, तो इसे शेयर बाजार पर IPO लाने की अनुमति दी जाती है।

IPO कैसे Allot किया जाता है?

IPO Allotment Status Check करने से पहले आपको यह जानना जरूरी है कि IPO में शेयर कैसे Allot किया जाता है? क्योंकि यदि आपने किसी कंपनी के IPO को सब्सक्राइब किया है और आप शेयर Allot होने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसा भी संभव है कि आपको उस कंपनी का शेयर Allot ना हो। बहुत सारे लोग जो लंबे समय से IPO में निवेश करते आ रहे हैं और उससे संबंधित अच्छी खासी जानकारी रखते हैं उन्हें यह पता होता है कि IPO में शेयर कैसे Allot किया जाता है। लेकिन ऐसे निवेशक जो पहली बार IPO में निवेश करने जा रहे हैं उनके पास जानकारी की थोड़ी कमी होती है।

जब किसी कंपनी का IPO 100% से अधिक सब्सक्राइब या ओवर सब्सक्राइब किया जाता है, तो सेबी द्वारा उसके कुछ नियम बनाए गए हैं। जैसे संस्थागत निवेशकों ने मिलकर किसी कंपनी के IPO को 4 बार ओवर सब्सक्राइब किया है और किसी सब्सक्राइबर ने 100 शेयर खरीदने का आवेदन किया है, तो उसे सिर्फ 25% शेयर ही Allot किए जाएंगे।

अच्छी निवल संपत्ति वाले व्यक्तियों द्वारा ओवर सब्सक्राइब होने की स्थिति में Allot होने वाले कुल शेयरों को ओवर सब्सक्राइब किए गए शेयरों से विभाजित किया जाता है। इसका मतलब यह है कि सभी लोगों को कम-कम शेयर Allot किए जायेंगे।

खुदरा निवेशकों के लिए लॉट बनाया गया होता है, एक लॉट में कंपनी द्वारा शेयर निर्धारित किए गए होते हैं। जैसे किसी लॉट का आकार 10 है, तो निवेशक उस लॉट को एक साथ खरीद सकते हैं, यानी उन्होंने 10 शेयर के लिए बोली लगाई है। यदि खुदरा निवेशकों ने पूरा एक लॉट खरीदा है तो उसे कम से कम एक लॉट यानी 10 शेयर Allot किए जाएंगे। अन्य लोगों को आनुपातिक रूप से शेयर Allot किया जाता है। आपको बता दें कि अलग अलग कंपनियां लॉट का आकार अलग अलग रखती हैं।

IPO Allotment Status कैसे चेक करें?

IPO Allotment Status Check करने के बहुत सारे तरीके हैं। जैसे यदि आप किसी ट्रेडिंग ऐप के जरिए किसी IPO को सब्सक्राइब कर रहे हैं, तो वहां से सीधे Allotment Status चेक किया जा सकता है। इसके अलावा आप चाहे तो BSE की वेबसाइट से इंटरनेट पर मौजूद किसी अन्य वेबसाइट के जरिए IPO Allotment Status Check कर सकते हैं। हालांकि यहां पर हम आपको BSE (Bombay Stock Exchange) की वेबसाइट से IPO Allotment Status Check करने का तरीका बताने जा रहे हैं।

  1. सबसे पहले गूगल पर जाकर BSE IPO Allotment Status लिखकर सर्च करें। 
  2. यहां पर आपको सबसे ऊपर ही BSE (formerly Bombay Stock Exchange) करके एक लिंक मिलेगा, इस पर क्लिक कर दें। इस पर क्लिक करते ही IPO Allotment Status वाला पेज ओपन जो जाएगा।
  3. इसके अलावा आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी सीधे इस पेज पर जा सकते हैं।

https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx

  1. IPO Allotment Status Check करना है तो आपको Issue Type वाले विकल्प में Equity के पहले दिए गए गोलाकार बॉक्स पर क्लिक करके उसे चुनना होगा।
  2. Issue Name में, आपको जिस भी IPO के शेयर का Allotment Status देखना है, उसका नाम सेलेक्ट कर दें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसमें में उसी IPO की लिस्ट दिखाई देगी जो तत्काल समय में Allot किए जा रहे हैं। इसीलिए इस मेन्यू में IPO की लिस्ट समय-समय पर बदलती रहती हैं।
  3. Application No. में, यदि आपके पास IPO सब्सक्राइब करने का एप्लीकेशन नंबर उपलब्ध है तो उसे यहां पर दर्ज कर दें।
  4. PAN No. में, यदि आपके पास IPO सब्सक्राइब करने का एप्लीकेशन नंबर उपलब्ध नहीं है तो आप यहां पर अपना पैन नंबर भी दर्ज कर सकते हैं।
  5. इसके बाद ‘I am not a Robot’ पर क्लिक करें और ईमेज कैप्चा वेरीफाई करें।
  6. इसके बाद Search बटन पर क्लिक करके आप IPO Allotment Status Check कर सकते हैं और यह पता लगा सकते हैं कि आपको शेयर Allot हुआ है या नहीं।

IPO Allotment Status Check करने की Websites:

BSE की वेबसाइट के अलावा आप अलग-अलग वेबसाइटों से भी IPO Allotment Status Check कर सकते हैं। नीचे हम आपको इंटरनेट पर उपलब्ध उन वेबसाइट की सूची बताने जा रहे हैं, जहां से IPO Allotment Status Check किया जा सकता है।

  1. LINK INTIME: https://linkintime.co.in/mipo/ipoallotment.html
  2. KFINTECH: https://kosmic.kfintech.com/ipostatus
  3. Bigshare Services Pvt. Ltd.: https://ipo.bigshareonline.com/IPO_Status.html

ऊपर बताई गई वेबसाइटों के जरिए आप अपने एप्लीकेशन नंबर या पैन नंबर के जरिए बड़े ही आसानी से अपना IPO Allotment Status Check कर सकते हैं।

IPO सबस्क्राइब करने के बाद शेयर Allot नहीं होने पर क्या होता है?

जब किसी कंपनी के IPO का 100% से अधिक सब्सक्राइब यानी ओवर सब्सक्राइब हो जाता है तो फिर सभी निवेशकों को शेयर Allot नहीं हो पाते हैं। ऐसी स्थिति में आपने IPO सब्सक्राइब करने में जितने पैसे निवेश किए हैं, वे सभी आपके अकाउंट में वापस आ जाते हैं। इसके बाद आप उन पैसों का किसी दूसरे जगह पर निवेश कर सकते हैं या उसे अपने बैंक अकाउंट से निकाल सकते हैं। 

IPO मे निवेश के बाद क्या करना चाहिए ?

जब निवेशक आईपीओ मे निवेश करता है उसके बाद क्या करना चाहिए ? ये जानना बहुत जरूरी हो जाता है | क्योकि IPO मे निवेश करने वाले को IPO एलोट हुआ की नहीं ये जानना उत्सुकता भरी होती है |लेकिन ये जानकारी प्राप्त करने मे कई बार एक हप्ता से लेकर दस दिन तक का समय भी लग सकता है |

ऐसा इसलिए होता है की कई बार आईपीओ मे निवेश करने वालों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ जाती है ,इसे ओवर सब्सक्राइबर कहा जाता है | सदस्यों की संख्या अधिक होने पर जांच की प्रक्रिया रजिस्ट्रार द्वारा की जाती है |जिससे की अधिक समय लग जाता है |

ऐसी परिस्थिति मे आपको सलाह दी जाती है कि आप IPO आवंटन के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए संबन्धित कंपनी के वैबसाइट पर जांच करते रहना चाहिए , ताकि समय पर सही जानकारी प्राप्त  हो जाये |

निष्कर्ष

हमने ईसा लेख मे IPO क्या है ? IPO क्यो लाती है कंपनियाँ ? IPO कैसे लाती है कंपनियाँ ?IPO कैसे Allot किया जाता है? IPO Allotment Status कैसे चेक करें ? IPO सबस्क्राइब करने के बाद शेयर Allot नहीं होने पर क्या होता है? IPO मे निवेश के बाद क्या करना चाहिए ? ये सब कुछ बिस्तार से जानने की कोशिश की है ,इसके अलावा आपके मन मे कोई भी सवाल है तो आप बेझिझक कमेन्ट या मेल के माध्यम से पूछ सकते है ,आपकी सहायत करने मे हमे अति प्रसन्नता होगी |

HOME PAGE

FAQs

IPO मे पैसा कौन लगता है ?

IPO मे कोई भी आम नागरिक पैसा लगा सकता है |

IPO अलोटमेंट की जानकारी कितने दी मे मिल जाती है |

इस जानकारी मे 6-10 दी तक का समय लग सकता है |

IPO का पूरा नाम क्या है ?

IPO का पूरा नाम या full form Initial public offering होता है |

IPO किसके निगरानी मे सम्पन्न होता है ?

IPO पूरी तरह से SEBI के देख रेख मे होता है |

ये भी पढ़ें

Exclusive content

Latest article

More article