UPI Plugin करेगा (Google Pay और Phone Pe) गूगल पे और फोन पे की छुट्टी | What is UPI Plugin full details in Hindi .


UPI Plugin क्या है ? इसके के क्या लाभ है ? ये कैसे काम करता है ? UPI Plugin का भविष्य क्या है ? इस Plugin से मर्चेन्ट पर क्या असर पड़ेगा ? UPI Plugin कब लॉंच होगा ? इस पर पर क्या होगी सरकारी गाइड लाइंस ? UPI Plugin के बारे मे क्या कहते है phone pe और Google pay ? UPI Plugin से कैसे होगी गूगल पे और फोन पे की छुट्टी ? और अंत मे पढ़ेंगे इसका निष्कर्ष .

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

UPI Plugin (Google Pay और Phone Pe) गूगल पे और फोन पे की छुट्टी करने आ गया |आइए जानते है की क्या है UPI Plugin ,इसके लाभ , कैसे काम करता है ,और इससे संबंधी सब कुछ |

आज के समय मे UPI का बोल बाला इस कदर सिर चढ़ कर बोल रहा है की ,अगर आप सब्जी भी लेते है तो उसका पेमेंट , google pay ,Phone पे या paytm के UPI से  से करना पसंद करते है | क्योकि ये सबसे आसान और सरल तरीका है पैसे देने का | प्रमुख रूप से अभी तक ये तीन कंपनीया ही पुरे UPI तकनीक को चला रही है | लेकिन अब NPCI ( National Payment Corporation of INDIA ) के तरफ से एक नया तकनीक पेश किया जा रहा है , जिसका नाम है UPI Plugin.

ये अनुमान लगाया जा रहा है की इसके आते ही  google pay ,Phone पे या pay tm की छुट्टी  हो जाएगी | क्योकि इसे आसान तेज तथा फ्रौड रहित बनाया जा रहा है |छुट्टी होने का कारण ये है की ग्राहक भी इसका स्वागत के लिए दिल खोल कर बैठे है | इसका कारण भी बताएँगे पर पहले ये जान लीजिये की UPI Plugin क्या है |

UPI Plugin क्या है ?

अभी तक हम जीतने भी UPI पेमेंट करते है ,google pay ,Phone पे या paytm से | आज हम उनके कार्य करने की तरीके पर भी एक बार नजर डाल लेते है | दरअसल ये सभी कंपनीया एक तरह से हमारे और मर्चेन्ट ( दुकानदार या पैसा लेने वाले  ) के बीच माध्यम का काम करती है | हम जो भी पैसा ट्रांसफर करते है वो इन कंपनियो से हो कर जाता है|

अगर आसान भाषा मे कहे तो हम पहले अपना पैसा google pay ,phone pe या pay tm को देते है ,फिर ये पैसा इनके माध्यम से मर्चेन्ट को जाता है |

लेकिन UPI Plugin एक ऐसा तकनीक है जो पेमेंट को किसी माध्यम से न होकर डाइरैक्ट भेजने का काम करेगा | जिससे किसी भी माध्यम या थर्ड पार्टी एप्प जैसे  google pay ,phone pe या pay tm की जरूरत नहीं पड़ेगी | यानि पैसे का ट्रांसफर एक बैक से सीधे दूसरे बैंक मे होगा |

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

UPI Plugin के क्या लाभ है ?

आप जब भी कभी UPI से किसी भी मर्चेन्ट को पेमेंट करते है ,तो कई बार कुछ समस्याओ से जूझना पड़ता है | जैसे सर्वर एर्रोर या पेमेंट का फेल हो जाना |इसी समस्याओ को ध्यान मे रख कर UPI Plugin को लाया  जा रहा है ,जिसके लाभ इस  तरह है –

  • मर्चेन्ट तथा ग्राहक के पास अधिक विकल्प मौजूद रहेंगे |
  • पेमेंट बैंक टु बैंक होने से थर्ड पार्टी की अनिवार्यता खत्म हो जायेगी |
  • UPI पमेंट किसी एक दो या तीन कंपनियो के कब्जे मे नहीं रहेगी |
  • कंपटीशन के कारण अच्छी सेवा देने के लिए बाध्य होंगे |
  •  ऐसा माना जा रहा है की UPI Plugin का कार्य क्षमता अन्य से बेहतर होगा जिससे , सक्सेस पेमेंट की सख्या बढ़ेगी | 
  • सुरक्षा तकनीक से लैस होने के कारण फ़्रौड ट्रांजेकसन मे कमी आयेगी |

UPI Plugin कैसे काम करता है ?

UPI Plugin के आने का सबसे प्रमुख कारण मे से एक कारण ये भी है की पैसे के लेन देन को थर्ड पार्टी के चंगुल  से मुक्त किया जाय | क्योकि असफल लेन देन से उत्पन्न होने वाले समस्याओ  के समाधान का प्रणाली बहुत बड़ा हो जाता है ,जिससे ग्राहक को असुबिधा होती है |

अब आप सोच रहे होंगे की अब थर्ड पार्टी से अलग एक नयी व्यवस्था को कैसे क्रियाशील किया जाएगा |

इसे मै आपको एक आसान से उदाहरण से समझाने का प्रयास करता हूँ | आप ने फ्लिपकार्ट से कोई समान ऑर्डर किया | जिसके लिए आपने फोन पे से पेमेंट कर दिया |अब ये फोन पे आपके पेमेंट को आपके मर्चेन्ट तक पहुचाता है |

 लेकिन upi plugin से फोन पे का काम खत्म हो जाएगा | क्योकि अब डाइरैक्ट upi plugin को मर्चेन्ट के अकाउंट मे जोड़ दिया जाएगा ,जिससे  किसी भी ऑनलाइन पेमेंट के लिए वर्चुअल पेमेंट एड्रैस का उपयोग करके बिना किसी थर्ड पार्टी के , सीधे मर्चेन्ट के खाते मे पहुच जाएगा |

यानि अब आप पेमेंट को सीधे तौर पर फ्लिपकार्ट या अपने मर्चेन्ट को ही दे पाएंगे ,इसके बीच मे किसी और को आने की जरूरत नहीं है |

UPI Plugin का भविष्य क्या है ?

UPI Plugin के भविष्य के बारे मे कई तरह के कयास लगाए जा रहे है | क्योकि पहले भी इस तरह के तकनीक पर काम किया जा चुका है | पर गंभीर चुनौतियों के कारण  सफल नहीं हो पाया | किसी भी मर्चेन्ट को पेमेंट सिस्टम को सीधे ईटीग्रेट करने या जोड़ने के लिए ,उस पर काम करना आसान नहीं होता |

क्योकि उसके अपने कार्य क्षेत्र के अलावा एक नए कार्य क्षेत्र पर काम करना होता है | जैसे उसके लिए अलग  सॉफ्टवेयर  ,तैयार करना  उसको मैंटेन करना ,असफल और सफल पेमेंट के लिए लेखा जोखा देखना इत्यादि |

जानकार कहते है की किसी भी व्यवसायी के लिए प्रोडक्ट बिक्री के साथ अलग से अन्य समस्याओ पर काम करना अपने काम से ध्यान भटकने जैसा ही है |

इन्ही सब कारणो से ये प्रथम प्रयास मे उतना सफल नहीं हो पाया ,जितना हम चाहते थे| पर अब उन सारी कमियो को दूर करके और भी नयी शक्ति के साथ इसे तैयार किया गया है | जिससे पुरानी कमियो दोहराया न जा सके |  लेकिन इसका एक दूसरा पहलू ये भी है की अगर UPI Plugin बिना अवरोध के सही पूर्वक कम कर जाता है तो ,मेर्चेंट के साथ ग्राहक के लिए भी सुविधा बढ़ जाएगी | क्योकि मर्चेन्ट अपने सभी ऐरर को सफलता पूर्वक समाधान ढूंढ पाये तो निश्चित ही पेमेंट का सक्सेस रेट बढ़ पाएगा ,साथ ही ग्राहक अपने ख़रीदारी को निर्वाध्य रूप से पूरा कर पायेगे |

साफ तौर पर हम ये कह सकते है की इसका भविष्य इसकी तकनीकी खामियो को पूरा करने पर निर्भर करेगा |

UPI Plugin से मर्चेन्ट पर क्या असर पड़ेगा ? 

UPI Plugin पूरी तरह से मर्चेन्ट  के कार्य कुशलता पर निर्भर है अत : मर्चेन्ट पर इसका गहरा असर पड़ेगा | इस तकनीक के मध्य कोई भी थर्ड पार्टी नहीं है , इसलिए पेमेंट से संबंधी सभी काम इन्हे खुद देखना होगा | जिससे इनके काम के साथ तकनीक और मैन पावर का भी खर्च बढ़ जाएगा |

लेकिन अगर NPCI के अनुशार देखा जाय तो पेमेंट का सक्सेस रेट बढ्ने के साथ इनकी बिक्री भी बढ़ जाएगी | क्योकि कई बार पेमेंट असफल होने के बाद ग्राहक दुबारा ख़रीदारी करने से बचता है | यदि पहली बार मे ही सफल पेमेंट हो जाता है तो निर्वाध रूप से ख़रीदारी बढ़ जाती है |

UPI Plugin कब लॉंच होगा ?

यह नयी तकनीक अभी से ही बाजार मे अपना प्रभाव बनाना शुरू कर दिया है ,साथ ही इसके बारे मे लोगो तक जानकारी पाहुचनी शुरू कर दी गयी है | NPCI भी काफी उत्सुकता से इस पर काम को और तेज कर दिया गया है ,पर अभी लौंचिंग की तारीख या समय को उजागर नहीं किया गया है |

इसके बारे मे जब भी जो नयी अपडेट आयेगी ,आपको तुरंत खर की जायेगी | इसके लिए आप सब्स्क्रिब बटन को जरूर दबाये |

UPI Plugin पर क्या होगी सरकारी गाइड लाइंस ?

वर्तमान समय मे यूपीआई पेमेंट की सभी हिस्सेदारी फोन पे ,गूगलपे और paytm के पास है | जिसमे फोनपे 47 % , गूगल पे 33% तथा paytm के पास 13 % का बाजार है | एक कंपनी अपने आकर्षक पॉलिसी से कभी पूरे बाजार पर कब्जा न कर ले इसलिये सरकार के नयी गाइड लाइंस के अनुसार कोई भी कंपनी मार्केट का 30% से ज्यादा UPI पेमेंट पर कब्जा नहीं कर सकती |

UPI Plugin के बारे मे क्या कहते है phone pe और Google pay ?

फोन पे के co. foundar और चीफ टेक्नोलोजी ऑफिसर राहुल चारी के अनुसार UPI plugin से पेमेंट सक्सेस रेट मे कोई बढ़ोतरी नहीं होगी ,और  न ही कुछ नया होने वाला है | बस इतना सा होगा की किसी भी थर्ड पार्टी  एप्प की अनिवार्यता खत्म हो जायेगी |

साथ ही Google pay के आधिकारिक ब्यान से लगता है की वे भी इस तकनीक से खुश नहीं है | क्योकि उनके बयान मे भी कहा गया है की या पहले ही एक बार फेल हो चुका है ,और दुबारा भी कुछ नया नहीं कर पाएगा |

खैर ,इनका कहना महत्वपूर्ण है या नहीं ये तो समय बताएगा | पर इतना जरूर है की UPI  का सेवा देने वाले प्रदाता का बिजनेस सीमित अवस्था मे पहुच जाएगी | क्योकि सरकार 30% से ज्यादा मार्केट को किसी एक के हाथ मे नहि जाएगी |

अत : निश्चित ही इनका  काम काज कम होने लगेगा |

UPI Plugin से कैसे होगी गूगल पे और फोन पे की छुट्टी ?

आज के समय मे देश के कुल आदान प्रदान के 60%ट्रांजेकसन UPI के माध्यम से हो रहा है | यानि केवल 40 %ट्रांजेकसन ही नेफ्ट या अन्य माध्यम से हो रहे है |और अब नए गाइड लाइंस के अनुसार किसी एक के पास 30 % से ज्यादा  मार्केट शेयर नहीं होगी |

और जब UPI Plugin को मर्चेन्ट इंटीग्रेट कर लेगा तो आवश्य इनकी अनिवार्यता खत्म हो जायेगी |फिर ग्राहक खुद ही मर्चेन्ट के UPI से पेमेंट करने लग जायेगी |

निष्कर्ष –

बाजार से UPI पेमेंट पर बदसहत हासिल करने वाले कंपनियो का दबदबा खत्म करने और इसे और आसान , तेज , तथा  सुचारु बनाने के लिए UPI Plugin को NPCI द्वरा विकसित किया जा रहा है |

इसके आने से फ्रौड पेमेंट ,फेल्ड पेमेंट पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकेगी | लेकिन इसके लिए मर्चेन्ट को काम करना होगा ताकि अपने ग्राहक को अच्छी सुविधा मुहैया करा सके | upi payment पर 30% का कैप भी लगा दिया गया है ,ताकि कोई भी एक कंपनी upi का निर्भरता न बन सके |

आपके सवालों के जवाब –

UPI Plugin किस आधार पर काम करेगा ?

UPI Plugin वर्चुअल पेमेंट एड्रैस के आधार पर काम करेगा |

क्या UPI Plugin का उपयोग छोटे दुकानों मे भी किया जा सकेगा ?

हाँ ,निश्चित तौर पर इसका उपयोग छोटे दुकानों मे भी किया जा सकेगा |

UPI Plugin क्या होता है ?

UPI Plugin NCPI द्वारा विकसित की गयी UPI का एक नया रूप है ,जो बिना किसी थर्ड पार्टी अप्प के बिना काम करेगा |

UPI Plugin उपयोग करने का चार्ज लगेगा ?

नहीं ,इसके उपयोग करने का कोई भी चार्ज नहीं लिया जाएगा |

क्या इसके आने से UPI की अन्य कंपनीय खत्म हो जाएंगी ?

पूरी तरह से तो नहीं पर,इंका व्यापार काम हो जाएगा |

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Exclusive content

Latest article

More article