महिला सम्मान बचत पत्र : (Mahila Samman bachat patra) लाभ ,ब्याज दर और आवेदन ,नया अपडेट | Mahila Samman saving certificate , new update details in Hindi.

महिला सम्मान बचत पत्र  (Mahila Samman bachat patra) महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक नयी बचत योजना है ,जिसे केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में 1 फरवरी 2023 को केंद्रीय बजट 2023-24 को पेश किया गया | इसे महिलाओ के पूर्णता लाभ और उनके आर्थिक बल को एक नयी दिशा देने का शुरुआत माना जा रहा है |

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

इस योजना को हम Mahila Samman saving certificate (MSSC या MSBP) के नाम से भी जानते है |

इस लेख मे हम महिला सम्मान बचत पत्र (Mahila Samman bachat patra) या Mahila Samman saving certificate , के एक एक बिन्दुओ पर विस्तार से जानकरी देंगे |

इस लेख मे हम ये भी समझेंगे की महिलाए इस बचत योजना मे कैसे निवेश करे ,तथा इसका लाभ कैसे उठाए | 

महत्वपूर्ण जानकारी

महिला सम्मान बचत पत्र योजना क्या है ?

महिला सम्मान बचत पत्र  (Mahila Samman bachat patra),भारत सरकार द्वारा चलायी गयी ऐसी योजना है ,जो विशेष रूप से भारत के ग्रामीण तथा शहरी महिलाओ के लिए निवेश एवं बचत का अच्छा विकल्प हो सकता है | इस  योजना मे अगर कोई महिला या बालिका निवेश करती है तो उसे जमा किए गए कुल रुपए पर निश्चित रूप से 7.5 % की दर से ब्याज मिलता है | 

इसमे रुपये जमा करने की उच्चतम सीमा दो लाख है जो दो साल मे ही परिपकवा हो जाता है | इस योजना मे निवेश करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 रखी गयी है | योजना के शुरुआती दौर मे लाभ लेने के लिए देश भर  मे 1.59 लाख डाकघर मे निवेश कर सकते थे  ,लेकिन अब इनमे बैंक को भी शामिल कर लिया गया है ,जिसकी जानकारी ,इसी लेख मे नीचे आपको विस्तृत रूप से दी गयी है  | इस योजना मे आंशिक निकाशी का भी प्रावधान है ,जिसे कुछ शर्तो के साथ जरूरत पड़ने पर लाभ लिया जा सकता है |

महिला सम्मान बचत पत्र(Mahila Samman bachat patra) किस के लिए है ?

महिला सम्मान बचत पत्र योजना भारत के  सभी महिलाओ एवं बालिकाओ  के लिए है जो बचत और निवेश कर भविष्य को सुखद बनाना चाहती है | इस योजना मे निवेश करने के लिए उम्र की कोई बंधन नहीं है | किसी भी उम्र की महिला तथा बालिका निवेश कर सकती है | पर खाता धारक के नाबालिग ( 18 वर्ष से कम ) होने की स्थिति मे  अभिभावक अपने तरफ से उनके नाम पर निवेश कर सकता है | अगर आप इस  योजना मे निवेश करना चाहते है तो आपको नीचे दिये गए सभी मानक को पूरा करना होगा –

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
  • निवेशक महिला या बालिका होनी चाहिए |
  • निवेशक का भारतीय होना अनिवार्य है |
  • निवेशक की 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए |
  • अगर निवेशक नाबालिग है तो उसके साथ अभिभावक होना चाहिए |
  • निवेशक के पास जरूरी दस्तावेज़ होना चाहिए |

इन सभी छोटी छोटी शर्तो को पूरा कर ने के बाद कोई भी भारतीय महिला या बालिका महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत अपना खाता खुलवा सकती है और  उसका लाभ ले सकती है |

महिला सम्मान बचत पत्र खाता खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ क्या है ?

अगर हम कही भी या कोई भी बचत या निवेश के लिए खाता खोलते है तो उसमे कुछ जरूरी कागजात या दस्तावेज़ की आवश्यकता होती है ,जो हमारी प्रामाणिकता को साबित करती है ,जिससे निकासी के समय सही व्यक्ति की पहचान किया जा सके | इस  लिए महिला सम्मान बचत पत्र के लिए भी कुछ  जरूरी दस्तावेज़ देने होते है जो प्राय : सभी के पास उपलब्ध होते है , ये निम्न लिखित है –

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • राशन कार्ड 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • मोबाइल नंबर 
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो 

इन सभी दस्तावेजो की आवश्यकता नहीं है ,ये वैकल्पिक दस्तावेज़ है | आवश्यक रूप से आपके पास एक एड्रैस प्रूफ एवं एक पहचान पत्र होना चाहिए ,आपका खाता खुल जाएगा |

महिला सम्मान बचत पत्र मे ब्याज दर क्या है ?

अन्य सभी निवेश योजनाओ की तरह इस योजना मे भी आकर्षक व्याज दर दिया जा रहा है जो की 7.5 % है | साथ ही इसमे निवेशक 2 साल के लिए 2 लाख रुपये तक जमा कर इस व्याज दर का लाभ ले सकता है |यह ब्याज दर अन्य लघु बचत योजना से कही अच्छा है , जो कम समय मे परिपक्वव  हो जाता  है | केवल दो साल मे 7.5% का ब्याज दर काफी अच्छा ब्याज दर है जिसका लाभ हर कामकाजी या घरेलू गृहणी को उठाना चाहिए |

महिला सम्मान बचत पत्र का खाता कहाँ खोले ?

पहले इस योजना को देश भर मे 1.59 लाख डाकघर मे शुरू किया गया था ,पर अब इसे और सरल और आसान बनाने के लिए अन्य कई बैंक मे भी  शुरू कर दिया गया है |

पहले तो सार्वजनिक तौर पर बैंक ऑफ इंडिया( Bank of India ) ने घोषणा  किया है  की महिला सम्मान बचत पत्र योजना को अपने सभी शाखाओ मे शुरू कर दिया गया है | पहली बार इसका शुभारंभ बैंक के एमडी एवं सीईओ रजनीश कर्नाटक द्वारा मुंबई में किया गया | 

इस  तरह से इस योजना का शुरुआत कर अपने ग्राहको को लाभ देने वाला पहला बैंक बन गया है | जहा इस योजना के तहत खाता खोला जाएगा | अत : आप  इस योजना का लाभ डाकघर के अलावा अपने नजदीक के  बैंक ऑफ इंडिया के किसी भी शाखा से उठा सकते है |

लेकिन अब किसी एक बैक पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है ,इस योजना को लगभग सभी बैंक ने अपने हर शाखा से शुरू कर दिया है |ये बैंक इस प्रकार है –

सरकारी बैंकप्राइवेट  बैंक
भारतीय स्टेट एक्सिस बैंक 
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडियाबंधन बैंक 
इंडियन बैंकफेडरल बैंक 
बैंक ऑफ महाराष्ट्रएचडीएफसी बैंक 
बैंक ऑफ बड़ौदाआईसीआईसीआई बैंक 
बैंक ऑफ इंडियासीएसबी बैंक 
केनरा बैंकधनलक्ष्मी बैंक 
इंडियन ओवरसीज बैंकइंडसइंड बैंक 
पंजाब एंड सिंध बैंकआईडीएफसी फर्स्ट बैंक 
पंजाब नेशनल बैंकसिटी यूनियन बैंक 
यूको बैंकडीसीबी बैंक 
यूनियन बैंक ऑफ इंडियाकर्नाटक बैंक 

महिला सम्मान बचत पत्र मे खाता (या आवेदन ) कैसे खोले ?

महिला सम्मान बचत पत्र मे खाता खोलना और निवेश या आवेदन करना बहुत आसान है | जिसकी प्रक्रिया नीचे दी गयी है –

  • सर्वप्रथम आप अपने नजदीकी डाकघर या बैंक मे जाए |
  • आवेदन फॉर्म की मांग करे और फॉर्म मे सही सही विवरण को भरे |
  • अगर आवश्यक हो तो आप आवेदन फॉर्म को यहाँ क्लिक कर आवेदन फॉर्म को डाउन्लोड कर उसका प्रिंट निकाल सकते है |
  • आवेदन फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज़ जैसे एड्रैस प्रूफ और आइ डी प्रूफ  के साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो जमा करे |
  • निवेश के लिए एक हजार से लेकर दो लाख रुपए तक जमा करे |
  • राशि को नगद या चेक के रूप मे जमा करे |
  • अंत मे अपने निवेश का प्रमाण पत्र को प्राप्त करना न भूले |

महिला सम्मान बचत पत्र आंशिक निकासी कैसे करें ?

किसी भी निवेश से पहले निवेशकों की एक महत्वपूर्ण चिंता होती है की यदि निवेश को किसी कारण से बीच मे तोड़ना पड़ गया तो निवेश पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा ? कही इसका ज्यादा नुकसान तो नहीं होगा ? तो आइए इस बारे मे आपकी सारी चिंता को दूर कर देते है

अगर किसी कारणवस निवेशक को आंशिक निकशी की आवश्यकता हो तो निम्नलिखित बिन्दुओ को ध्यान मे रख कर आंशिक निकासी कर सकता है –

  • निवेशक आंशिक निकासी के लिए निवेश की तिथि से एक वर्ष या उससे बाद आवेदन कर सकता है |
  • निवेशक को आवेदन के लिए फॉर्म 3 भरना होगा |
  • निवेशक , खाते मे  शेष राशि के 40% भाग  निकाल सकता है |
  • निवेशक नाबालिग है तो अभिभावक आंशिक निकासी के लिए आवेदन दे सकता है |
  • राशि की गणना 1 रुपये के गुणांक मे किया जाएगा |
  • विकट परिस्थितियों मे आंशिक निकासी का प्रावधान है – जैसे अगर खाता धारक या अभिभावक को गंभीर बीमारी या मृत्यु हो जाती है तो खाता को बंद कर पूरी ब्याज दी जाएगी |
  • खाता खुलने के 6 माह के भीतर अगर योजना को बंद करते है तो जमा राशि पर 7.5% नहीं 5.5% की ब्याज दी जाएगी |

महिला सम्मान बचत पत्र के क्या लाभ है ?

महिला सम्मान बचत पत्र एक लघु निवेश योजना है जिनके अनेकों फायदे है –

  • इस योजना मे कोई भी जोखिम नहीं है |
  • इस योजना मे निश्चित तौर पर 7.5 % की ब्याज दर मिलती है जो की बहुत  ही अच्छा है |
  • कम समय के लिए निवेश का एक अच्छा विकल्प है |
  • दो साल से पहले जरूरत पड़ने पर आंशिक निकासी की व्यवस्था है |
  • इस योजना मे निवेशक 80 c के तहत आयकर छुट भी ले सकता है |
  • ब्याज से आय पर कोई टैक्स नहीं लगता है |
  • 6 महिना से पहले योजना बंद करने की सशर्त छुट है |
  • इससे महिलाओ मे आत्मनिर्भरता की भावना जागेगी |
  • इस योजना मे आसानी से निवेश किया जा सकता है |
  • इसे पोस्ट ऑफिस और बैंक कही भी ,निवेश किया जा सकता है |

महिला सम्मान बचत पत्र के क्या नुकसान है ?

इस योजना के कई फायदे है पर कुछ नुकसान भी है –

  • इसमे केवल महिलाए निवेश कर सकते  है |
  • 6 महीने से पहले निकासी पर 2% ब्याज का नुकसान है |
  • इस योजना का लाभ केवल दो साल तक ही मिलेगा |
  • यह योजना 31 मार्च 2025 ही है उसके बाद बंद हो जाएगी |
  • इस योजना मे नाबालिग होने पर बिना अभिभावक के संचालन नहीं किया जाएगा |

महिला सम्मान बचत पत्र की विशेषता और आवश्यक शर्ते क्या है ?

महिला सम्मान बचत पत्र की कुछ आवश्यक शर्ते है ,जैसे –

  • महिला सम्मान बचत पत्र का लाभ केवल भारतीय महिला या बालिका को ही मिलेगा |
  • इसमे खाता खुलवाने के लिए लाभार्थी का उम्र 18 वर्ष या उससे ज्यादा होनी चाहिए |
  • अगर आवेदक नाबालिग है ,तो अभिभावक उनके नाम पर खाता खुलवा सकता है |
  • एक आवेदक अनेक खाता खुलवा सकता है , लेकिन सभी खातो को मिला कर निवेश की राशि 2 लाख तक ही होगी |
  • एक से अधिक खाते खोलने की स्थिति मे प्रत्येक खातों के बीच का अंतर कम से कम 3 महीने का होना चाहिए |
  • निवेशक के पास आवश्यक दस्तावेज़ मे एक एड्रैस प्रूफ तथा एक पहचान पत्र होना आवश्यक है |
  • खाता खुलवाने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 होगी |इसके बाद इस योजना मे निवेश नहीं किया जा सकेगा |
  • इस योजना के तहत 1000 से लेकर 2 लाख तक ही निवेश किया जा सकेगा |
  • निवेश की गयी राशि 2 साल मे परिपक्व हो जाती है , जिसके बाद उयस पर ब्याज नहीं दिया जाएगा |
  • ईसा योजना के तहत खोले गए खाते को अप 6 महिना के अंदर बंद कर सकते है ,अपर उस स्थिति मे आपको 7.5 की जगह 5.5% का ही ब्याज दर मिलेगा |
  • खाता खोलने के एक साल के बाद 40 % रकम निकाल सकते है |

 महिला सम्मान बचत पत्र और सुकन्या समृद्धि योजना मे क्या अंतर है ?

अगर गौर करे तो पाएंगे की ये दोनों योजनाए एक जैसी है ,पर सच्चाई ये है की ये एक दूसरे से काफी अलग है ,इनके बीच का अंतर जानने के लिए नीचे दिये गए बिन्दुओ को ध्यान से पढे –

  • महिला सम्मान बचत पत्र महिला एवं बालिकाओ के लिए है जबकि सुकन्या समृद्धि योजना केवल 10 साल से कम के बालिकाओ के लिए है |
  • महिला सम्मान बचत पत्र मे  नियमित ब्याज 7.5 % है जबकि सुकन्या समृद्धि योजना मे हर तिमाही ब्याज का दर बदलता रहता है |
  • महिला सम्मान बचत पत्र केवल दो साल मे परिपूर्ण हो जाता है जबकि सौकन्या समृद्धि योजना खाता खोलने से 21 वर्ष या लड़की के 18 वर्ष के हो जाने के बाद परिपूर्ण होता है |
  • महिला सम्मान बचत पत्र मे जमा करने की न्यूनतम राशि एक हजार है जबकि , सुकन्या समृद्धि योजना मे जमा करने की न्यूनतम राशि प्रति वर्ष 250 रुपये है 
  • महिला सम्मान बचत पत्र मे एक वर्ष के बाद 40 % राशि निकाल सकते है ,जबकि सुकन्या समृद्धि योजना मे आंशिक निकासी की भिन्न है |

 महिला सम्मान बचत पत्र,नया अपडेट :

इस योजना को महिलाओ ने इतना पसंद किया है की ,लॉंच होने के बाद अब तक 14,83,980 ( चौदह लाख तेरासीहजार नौ सौ अस्सी ) खाता खोले गए है | इन खातो मे अब तक कुल 8630 करोड़ रुपये की राशि जमा हुई है | केंद्रीय वित्त मंत्रालय के इस आंकड़े से साफ साफ पता चलता है की ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों मे महिलाओ का इसे पूरे जोरों से समर्थन और निवेश मिला है | हालाकी महाराष्ट्र मे सबसे ज्यादा निवेश के आंकड़े दर्ज हुये है | आइए इस सारणी के द्वारा ,कुछ प्रमुख राज्यो मे जानते है की कहाँ कितना राशि निवेश किया गया |

राज्य खाता की संख्या निवेश की गयी राशि
महाराष्ट्र 29,6711560 करोड़
तामिलनाडु2,55,125977 करोड़
कर्नाटक 1,05,134639 करोड़

निष्कर्ष 

महिला सम्मान बचत पत्र महिलाओ और बालिकाओ के लिए एक लघु निवेश योजना है ,जिसमे निवेश करने के उपरांत 7.5 % की दर से वार्षिक ब्याज मिलता है | यह योजना दो वर्ष मे परिपूर्ण होजती है , तथा इसमे न्यूनतम एक हजार से 2 लाख तक की राशि जमा कर सकते है | आंशिक निकासी के साथ 6 महीने के अंदर खाता बंद करने का भी प्रावधान है |

इस योजना मे तमाम तरह की ऐसी अनुकूल सुबिधा है जिससे महिलाए निवेश के क्षेत्र मे ससक्त और स्वलम्बी बन सके | इसमे निवेश किसी भी महिला के लिए फायदेम्न्द हो सकता है |

FAQs

क्या महिला सम्मान बचत पत्र के लिए संयुक्त खाताधारक हो सकते हैं?

हां, महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत संयुक्त रूप से निवेश किया जा सकता है। संयुक्त खाताधारक कोई भी दो वयस्क महिलाएँ हो सकती हैं।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना को समय से पहले बंद करने पर कितना पेनाल्टी लिया जाता है?

इस योजना मे आप 6 महीने के अंदर खाता को बंद कर सकते है ,जिसमे आपका ब्याज दर 2 % कम हो जाएगा ,यानि की आपको 5.5% की दर से ब्याज दिया जाएगा |

महिला सम्मान बचत पत्र योजना का ब्याज दर काया है ?

महिला सम्मान बचत पत्र योजनाका वार्षिक ब्याज दर 7.5% है ,जो की 2 साल के लिए  फ़िक्स्ड है |

महिला सम्मान बचत पत्र योजना मे न्यूनतम कितना राशि जमा कर सकते है ?

महिला सम्मान बचत पत्र योजना मे न्यूनतम 1000 रुपये , और अधिकतम 2 लाख रुपए जमा कर सकते है |

महिला सम्मान बचत पत्र योजना मे निवेश करने की अंतिम तिथि क्या है ?

महिला सम्मान बचत पत्र योजना मे निवेश की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 है | अभी के नियमानुसार अप इसके बाद इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे |

ये भी पढे

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Exclusive content

Latest article

More article