12% club app से पैसा कैसे कमाए ? | 12% club app (by Bharat Pe) full details in Hindi .

12% club app क्या है ? 12% club app मे account बनाना ,साथ मे जाने उपयोग करने के फायदे और नुकसान,, KYC ,निवेश ,लोन ,रेफर एंड अर्न ,निवेश की सुरक्षा ,निवेश करे या नहीं (what is 12% club app in hindi ,use ,loan ,invest ,benefit, loss, return, risk and much more.)

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

12% club app : अगर आप अपने जमा पूजी पर आसानी से 12% का रिटर्न लेना चाहते है ,या फिर 12% के दर से ही लोन लेना चाहते है तो ,12 % क्लब का ऐप्प आपके बहुत काम आ सकता है |

इसे कुछ इस तरह समझने की कोशिश करते है की ,आपके पास कुछ ऐसी राशि है, जिसकी जरूरत आप को अभी नहीं पर है ,ये भी नहीं पता की इसकी जरूरत कब पड़ने वाली है  ,और इन पैसो को कुछ दिनो  के लिए अच्छे ब्याज पर ,बिना किसी शर्त के , निवेश करने के लिए सुरक्षित और अच्छी जगह तलाश रहे है | या फिर आपको कुछ पैसे की जरूरत है ,और आप बैंक ,दोस्तों और रिस्तेदारों से उधार नहीं लेना चाहते , तो 12% क्लब दोनों स्थिति मे आपकी मदद कर सकता है | इस ऐप्प से आपकी मदद कैसे होगी ये जानने से पहले हम ये जानते है की 12% club क्या है ?

महत्वपूर्ण जानकारी

12% Club क्या है ?    

12% Club, Bharat Pe द्वारा संचालित एक ऐसा  Application है ,जहां पर हर दिन ,आप अपने छोटे या बड़े निवेश पर 12% सालाना की दर से रिटर्न प्राप्त कर सकते है |जो की बिना शेयर मार्केट के प्रभाव से आपके बचत पर अच्छा ब्याज कमाने और अपने जरुरतों या व्यवसाय के लिए कुछ पूजी का व्यवस्था करने का आसान मौका देता  है | क्योकि यह ऐप्प भारत पे द्वारा संचालित है ,इसलिए हमे ये भी जान लेने चाहिए की भारत पे क्या है ?

Bharat Pe क्या है ?

Bharat Pe एक भारतीय फिंटेक कंपनी है , जिसने डिजिटल पेमेंट की दुनिया मे एक नयी क्रांति लेकर आयी |यह कंपनी छोटे व्यापरियों ,किराना स्टोर मालिको ,तथा अन्य व्यापारियों को , ग्राहकों से पैसा लेने के लिए QR कोड प्रदान करती है | जिसके द्वारा ग्राहक UPI से पेमेंट करते है |

कार्ड स्वेपिंग के लिए POS मशीन भी देती है |साथ मे व्यापारियो को वीत्तिय सहायता के लिए अन्य कई मॉडल भी उपलब्ध कराती है |

12%club क्या काम करता है ?

12%club का ऐप्प एण्ड्रोइड और ios दोनों ही प्लैटफ़ार्म पर उपलब्ध है  | तथा  इसे  RBI द्वारा प्रमाणित किया गया  है | यह  एप्लिकेशन इतना प्रसिद्ध हो चूका है की बहुत ही कम समय मे इसे  एक मिलियन से ज्यादा लोगो ने अपने मोबाइल फोन मे इन्स्टाल किया है ,और इसका  उपयोग किया है |

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

इस 12%club एप्लिकेशन को आप अपने आर्थिक आवश्यकता के लिए दो तरीके से उपयोग कर सकते है | इस एप्लिकेशन के माध्यम से निवेश करने के साथ ऋण जैसी आवश्यकता की भी पूर्ति कर सकते है | अगर आप अपनी रकम के निवेश पर अच्छे  रिटर्न की उम्मीद करते है तो यह  आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है |

जैसे की नाम से ही पता चलता है ,यह एप्लिकेशन 12% के  दर से डील करता है | आपके द्वारा निवेश की गयी कुल राशि पर 12% की दर से सालना  ब्याज दे सकता है ,जो की प्रति महिना 1% का ब्याज दर  होता है | इसमे सबसे अच्छी बात यह है की आपको ब्याज के लिए महिना ,तिमाही ,छमाही या पूरे साल भर का प्रतीक्षा नहीं करना पड़ता | आपके कुल  निवेश का ब्याज हर दिन आपके 12% club app के खाते मे जमा हो जाता है ,जिसे आप कभी भी अपने बैंक के बचत खाता मे ट्रांसफर कर सकते है |

12% club app

यहाँ ध्यान देने वाली एक और बात है की आपके ब्याज पर कोई भी compound interest नहीं दिया जाता है ,और न ही आपके कमाए हुये ब्याज पर कोई  TDS या TAX लगाया जाता है |

अब बात करते है ऋण की | अगर कभी तत्काल कुछ पैसे की जरूरत पड़ जाए या आप एक व्यवसायी है और आपको छोटी छोटी रकम की आवश्यकता आपके पूजी के लिए पड़ती है तो आपको किसी व्यक्ति ,सेठ या बैक के पास जाना पड़ता है  | अगर किसी व्यक्ति या सेठ के पास जाना पड़ा तो वहाँ हमे  अपने ऋण पर बहुत अधिक  ब्याज चुकाने  पड़ सकते है ,जो प्रति महिना 2 से 5% तक हो सकता है ,जिसे हम सालाना के हिसाब से गणना करे तो यह ब्याज दर 24 % से 60 % तक हो जाता है ,जो की बहुत ज्यादा ब्याज है |

 इस महंगे ब्याज दर से बचने के लिए अगर बैंक मे जाते है तो वहां  भी 8 से 18 % वार्षिक ब्याज देने के साथ कागजी कारवाई भी करनी पड़ती है जो काफी जटिल प्रक्रिया होती है |

इन सभी परेशानी से बचते हुये ,आप अपने लिए गए ऋण पर ज्यादा ब्याज देने से बच सकते है | इस 12% club app से ऋण सुबिधा का फायदा लेने पर मात्र 12% के दर से सालाना ब्याज देना होता है ,जो प्रति महिना की दर से केवल 1% होता है | इस दर से कही से भी कर्ज या ऋण मिलना  बहुत मुश्किल है ,और यहा कुछ जरूरी शर्तो को पूरा करने मात्र से आप कम दर पर कर्ज प सकते है  |

लेकिन निवेश या ऋण के लिए जरूरी है की इस एप्लिकेशन को पहले डाउन लोड करे ,फिर अपना id या एकाउंट बनाये | इसलिए अब हम ये जानेंगे की 12% club app को कैसे डाउन्लोड करते है ,तथा अपना एकाउंट कैसे बनाते है |

12% club Application को download कैसे करें ?

12% club app का लाभ लेने के लिए सबसे पहले इसे अपने मोबाइल मे डाउन लोड करना होगा | अगर अभी तक आपने इसे डाउन लोड नहीं किया है तो ,नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करके आप इसे बहुत ही आसानी से अपने मोबाइल मे डाउन्लोड कर सकते है |

ऊपर दिये गए बटन पर क्लिक करके अपने play store से डाइरैक्ट इसे डाउन्लोड कर सकते है ,अथवा नीचे दीव गए स्टेप को फॉलो कर सकते है |

  • सबसे पहले अपने गूगल प्ले स्टोर मे जाये |
  • उसके सर्च बार मे 12% Club App टाइप करके सर्च करे |
    • इसे install करे |
    • अब इस पर आगे की कारवाई करने के लिए पूरा लेख को ध्यान पूर्वक पढे ,आपको बहुत मदद मिलेगी |

12% club app मे account कैसे बनाये ?

12 % club app मे  account बनाना बहुत ही आसान है |  इसमे account बनाने के लिए सबसे पहले अपने android phone के  Play store मे या  ios के app store जाना है |( अभी तक इस एप्लिकेशन का डेस्क टॉप वर्जन नहीं है ,लेकिन इसे अपने डेस्कटॉप मे चलाने के लिए ब्लूसटेक या अन्य अम्यूलेटर का उपयोग कर सकते है ) और सर्च बार मे  12%club लिख कर सर्च करना है ,सर्च करने के बाद रिजल्ट मे बहुत सारे एप्लिकेशन के नाम  हमारे सामने आ जाते है पर ,हमे सबसे पहले वाले  app को इन्स्टाल करना है जो bharat pay द्वारा निर्मित व संचालित है | जैसे हम इस पर क्लिक करते है हमारे सामने कुछ इस तरह का interface खुल कर आता है |

12% club home page image
12% club app home page

अब इसे install करने के बाद नीचे दिये गए  कुछ आसान सी प्रक्रिया करनी होगी  ….

  • सबसे पहले अपना मोबाइल नम्बर को इंटर करे |
  • इसके बाद continue पर क्लिक करे |
  • जैसे ही अप continue पर क्लिक करेंगे ,इंटर किए गए मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा |
  • OTP को इंटर कर इसे वेरिफ़ाई करे |

अब आपका एकाउंट बन कर पूरी तरह से तैयार हो चुका है , पर आप  अभी इस एप्लिकेशन  का उपयोग तभी कर पाएंगे जब आप अपना केवाईसी को पूरा करेगे ,जो बहुत  ही आसान है | चलिये  अब हम आगे ये जानेंगे की 12% club app मे केवाईसी कैसे करे |

12% club app मे KYC कैसे करे ?

जब से finance के क्षेत्र मे digital युग का आरंभ हुआ ,तब से हर जगह KYC अनिवार्य हो गया है | असल मे केवाईसी का मतलब ( know your customer ) यानी कस्टमर की सारी जानकारी होती है  ,जो बैंक या आपसे संबन्धित संस्था को चाहिए होती है | केवाईसी मे कस्टमर  या ग्राहक का नाम, पता , आधार नंबर ,पैन नंबर और साथ मे बैंक का अकाउंट नंबर भी देना  होता है ,जिसका verification आपके आधार और मोबाइल नंबर के OTP के माध्यम से किया जाता है |

12% club app मे केवाईसी के लिए कुछ आसान स्टेप है जो आपको पूरी करनी होती है, आपकी सहायता के लिए  नीचे दी जा रही है —

  • जैसे ही आप 12% क्लब app के main या होम पेज पर आएंगे  आपको  Add Money पर क्लिक करना है |
  • नए interface पर आपको  link your bank account के नीचे दिये गए  link now पर क्लिक करना है |
  • इसके बाद आपको अलग अलग बैंक के नाम या  logo दिखेंगे , इसमे अपना बैंक खोजे |
  • अगर इसमे आपको आपका बैंक का नाम नहीं है तो MORE BANKS पर क्लिक करे |
  • ऊपर दिये गए सर्च बार मे अपने बैंक का नाम लिख कर सर्च करे या नीचे लिस्ट को स्क्रोल कर अपना बैंक नाम ढूंढ पाएंगे |
  • बैंक नाम पर क्लिक करते ही यदि आपका बैंक एकाउंट आपके मोबाइल नंबर से लिंक है तो ,आपका एकाउंट 12% club app से जुड़ जाएगा |
  •  अगर आपका बैंक अकाउंट मोबाईल नंबर से नहीं जुड़ा है तो  Add account manually पर क्लिक करके  bank IFSC code , bank account का नंबर और PAN नंबर डालने के बाद नीचे दिये गए बॉक्स पर क्लिक कर acept  करे फिर continue पर क्लिक करे  ,और DON करे |
  • फिर आप स्वत: नए पेज पर आ जाएंगे , उसके बाद add aadhaar पर क्लिक करते ही आपके आधार का सत्यापन करने के लिए आपको digilocker ( अगर आपके मोबाइल मे digilocker का एप्लिकेशन इन्स्टाल नहीं है तो इसे इन्स्टाल कर अपने आधार कार्ड को और पैन कार्ड को इसमे add करे नहीं तो आपका आधार कार्ड का सत्यापन नहीं हो पाएगा |) के portal पर ले जाएगा, जहा आपको अपना 16 अंको का सही सही आधार नंबर डालना है | Digilocker download करने के लिए यहा क्लिक करे |
  • फिर NEXT पर क्लिक करे | आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त  OTP को दर्ज करे |
  • आधार केवाईसी पूरा होने के बाद  take your selfie के नीचे दिये गये बॉक्स पर क्लिक करके अपनी एक सेलफ़ी upload करनी है |
  • अब आपकी KYC पूरी हो गयी ,आप इस 12% का उपयोग  कर सकते है |

अब सबसे पहले हम ये बात करेंगे की इस प्लाटफार्म का उपयोग कर हम निवेश कर अच्छा ब्याज कैसे प्राप्त कर सकते है |

12%CLUB app का उपयोग कैसे करे ?

आप 12% app को जब भी खोलेंगे आपको दाहिने तरफ तीन समानान्तर लाइन दिखेगी जिस पर क्लिक करते ही नीचे कई सारे विकल्प दिख जाएंगे जहा अपने निवेश ,लोन या 12 %क्लब app के अपने  id से संबन्धित निम्न जानकारी देख सकते है –

  • HOME :- 12% CLUB app के home पर क्लिक करते ही आपके निवेशित रकम के साथ उस पर प्राप्त ब्याज की जानकारी मिल जाएगी | अगर अपने लोन लिया है उसका भी पूरा रकम के साथ उस पर लगा हुआ ब्याज आपको दिख जाएगा |
  • PROFILE :- इस विकल्प मे आपको बैंक का अकाउंट नंबर की डिटेल्स दिख जाएगी  ,जिसे आप कभी भी बादल सकते है | उसके नीचे आपको मोबाइल नंबर ,e-mail id ,जन्मदिन की तारीख तथा आपका स्त्यपित आधार कार्ड पर उपस्थित पता होता है | तथा आपके केवाईसी के स्थिति का भी पता चल जाता है |
  • STATEMENT :-  इस पर आप जैसे ही क्लिक करेंगे आपको, आपके account का balance तथा उस पर प्राप्त की जानकारी भी मिल जाती है | नीचे दिये गये  Download Statement पर क्लिक करके अपना statement download कर सकते है |
  • REFER & EARN :- refer and earn के जरिये refer करके आप पैसे भी कमा सकते है जिसकी पूरी जानकारी आपको इसी लेख मे नीचे दी जा रही है |
  • INVESTMENT CERTIFICATE :- अपने जो भी investment इस app से किया है date wise आपको लिस्ट दे दी जाती है, जिस पर क्लिक कर उसे अपने डिवाइस मे download कर सकते है |

नीचे आपको और भी विकल्प मिल जाते है जहां से help and support ,term and condition तथा उपयोग के तरीके को अङ्ग्रेज़ी भाषा मे पढ़ सकते है |

12% CLUB एप्लिकेशन से निवेश कैसे करे ?

अगर आपके पास कुछ बड़ी या फिर छोटी रकम है जिसकी वर्तमान समय मे आपको  जरूरत नहीं है ,तो आप निश्चित ही ये जानने की कोशिश कर रहे होंगे की पैसे को कहा इन्वेस्ट किया जाय, जहां से कुछ अच्छा रिटर्न मिले साथ ही जब उसकी जरूरत पड़े बिना किसी नुकशान या शर्त के अपने बचत खाता मे ट्रान्सफर कर दिया जाय | ऐसा मै इसलिए कह रहा हु क्योकि अक्सर लोग ऐसी स्थिति मे फिक्स डिपॉज़िट को पहली पसंद मानते है |

क्योकि बचत खाता मे आपको न मात्र की ब्याज दी जाती है जो की महंगाई दर से भी कम होती है  | पर फिक्स डिपॉज़िट किए गये रकम को यदि किसी कारण बस मेचूरिटि से पहले निकालना पड़े तो तय दर से कम ब्याज मिलता है  साथ मे अपने ही पैसे पर पेनाल्टी भी भरनी पड़ती है | कुल मिला कर हमारा अच्छा खासा नुकसान होने की संभावना रहती है |

इस नुकशान  से बचे रहने के लिए और जरूरत के समय अपना पैसा बिना किसी बाधा के प्राप्त करने के लिए आप 12% club पर अपने बचत को निवेश कर सकते है | यहाँ आप कम से कम एक हजार और अधिक से  धिक 10 लाख तक का निवेश कर सकते है ,जो भविष्य मे बढ़ाई जा सकती है  |

निवेश करने के लिए आप नीचे दिये गये स्टेप को जरूर फॉलो करे ताकि निवेश के समय किसी परेशानी का सामना न करना पड़े –

  • अपना केवाईसी पूरा करने के बाद जैसे ही अपने 12% क्लब app को  खोलेंगे  add money का विकल्प दिखेगा ,उस पर क्लिक करे |
  • क्लिक करने के बाद नीचे से एक पॉप अप खुल कर आयेगा ,जिसमे add के सामने आपको निवेश करने वाली रकम को अंकित करना है ,जैसे ही आप उसमे रकम डालेंगे ,उसके नीचे to earn के सामने 12%के दर से ,जमा किए जाने वाले रकम पर ब्याज दिखेगा ,जिसमे daily , monthly या yearly भी देख सकते है |
  • रकम को अंकित करने के बाद उसके नीचे add money लिखा हुआ बॉक्स दिखेगा जिस पर क्लिक करे |
  • उसके बाद तीन विकल्प दिखेगा जहा से आप 12% app मे इन्वेस्ट कर सकते है -पहला  UPI | इस पर क्लिक करने के बाद  फोन पे,पेटिएम ,गूगल पे ,और amazon pay से आप डाइरैक्ट निवेश कर सकते है |
  • दूसरा विकल्प डेबिट कार्ड का है ,जहा से आप अपने बैंक के डेबिट कार्ड का उपयोग कर सकते है ,जहा आपको कार्ड न्ंबर ,कार्ड होल्डर का नाम ,कार्ड का एक्सपीरी डेट के साथ CVV नंबर डालना होता है | उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP को डालना होगा ,तत्पश्चात आपके अकाउंट से उतना रकम निवेश हो जाता है ,जितना आपने अंकित किया था |
  • एक विकल्प आपको netbanking का भी मिल जाएगा ,जिस पर क्लिक करते ही आप अपने बैंक के पोर्टल पर Redirect कर दिये जाएंगे | जहा से अपने नेट बैंकिंग मे लॉगिन कर राशि को ट्रान्सफर आर सकते है |   

अब आप सुरक्षित तरीके से 12% क्लब app मे निवेश कर चुके है | आगे हम ये बात करेंगे की अगर आपको तत्काल कुछ पैसे की जरूरत पड़ जाए तो आप 12%क्लब app से आसानी से उधर या कर्ज या लोन कैसे ले सकते है |

12% club app से लोन कैसे लें ?

कई बार ,ऐसा समय आता है ,जब जिंदगी हमे उस मोड़ पर लाकर खड़ा कर देती है ,जहा हमे तत्काल पैसे की जरूरत होती है तब हमरे पास पैसे नहीं होते | उस समय हमे पड़ोसियो ,दोस्तो और रिस्तेदारों से मदद मंगनी पड़ती है | जिससे कई लोग इस नाजुक समय का फायदा उठाने से भी नहीं हिचकते और कुछ भी बहाना बना कर खुद के पैसे पर मोटे ब्याज दर का डिमांड कर देते है | जबकि बैंक मे लोन के कागजी कार्यवाई पूरा करने के लिए हमारे पास समय नहीं  होता |

ऐसे समय मे हम 12% club app का फायदा उठा सकते है ,जहा अगर आपकी केवाईसी पूरी है तो ,मिनटों मे आपको लोन प्राप्त हो जाता है | और वो भी मात्र 12% सालाना ब्याज दर से 1% मासिक ब्याज होता है | जो आप तय समय से पहले भी चूका सकते है ,और उस पर कोई भी एक्सट्रा चार्ज नहीं देना पड़ता |

समान्य तौर पर आप बैंक या क्रेडिट कार्ड से लोन लेते है ,और जीतने दिन का आपने EMI बनवाया उससे पहले आपके पास पैसे आ गये ,तो जाहीर सी बात है की आप लोन को चूका कर कर्ज मुक्त होना चाहेंगे | ऐसी स्थिति मे बैंक या क्रेडिट कार्ड वाले आपके बचे हुये रकम पर 2-3% का एक्सट्रा रकम के साथ तय क्लोसिंग फी भी लेते है|

लेकिन 12%club के साथ ऐसा कुछ नहीं है |आप अपनी बची हुई रकम कभी भी जमा कर अपना लोन बंद कर सकते है |

अगर आपने 12% club app से लोन लेने का मन बना लिया है तो इस प्रक्रिया मे मेरे तरफ से आपकी पूरी मदद की जाएगी |आप निम्न तरीके से 12% club app से लोन ले सकते है जो बहुत ही आसान है –

  1. सबसे पहले आप को 12% club app के पहले interface पर जैसे ही आप जाएंगे ,उपर से दूसरे सेक्शन मे आपको add money के नीचे Borrow@12% दिख जाएगा ,उसके नीचे Apply now वाले बॉक्स पर क्लिक करे |
  2. अगर आपकी केवाईसी पूरी हो चुकी है तो नीचे आपको कुछ जानकारी और शर्त को पढ़ना है ,उसके accept पर क्लिक करे |
  3. औटोमेटेकली आपका क्रेडिट स्कोर फेट्च होगा ,आपके क्रेडिट स्कोर के अनुशार आपका क्रेडिट लिमिट बनेगा | आप अपने क्रेडिट लिमिट के अंदर ही अपना लोन ले पाएंगे |
  4. लोन  राशि के अनुशार आपको EMI और समय सीमा चुनने का विकल्प दिया जाता है ,इस प्रक्रिया को पूरा करते ही term and condition को पढे और accept करे |
  5. उसके बाद आपके द्वारा दर्ज किए गये खाता मे आपका लोन कुछ ही मिनट मे प्राप्त हो जाती है |

अब तक हमने ये जाना की 12%club app से निवेश कैसे करते है और लोन कैसे लेते है | अगर अपने निवेश कर दिया है या लोन ले लिया है ,उसके बाद आप को ये भी जान लेना चाहिए की, इस एप्लिकेशन मे कई सारे फीचर दिये गये है ,जिसके माध्यम से हम पैसे कैसे कमा सकते है ?

12% club app के REFER & EARN से कैसे पैसे कमाए ?

इस app से निवेश और लोन के अलावा एक और तरीका जिससे आप फायदा उठा सकते है | जी हा ,आप बिलकुल सही  सुन रहे है | अगर आपको नहीं पता तो ,इस बारे मे आपकी पूरी मदद की जाएगी  जहां से आप बिना एक पैसा निवेश किए भी अच्छा पैसा कमा सकते है |

12% club app

आपका कोई मित्र या जानकार आपके सलाह से इस app का उपयोग करता है तो ,उसके निवेश पर मिलने वाला ब्याज का 10% आपके खाता मे जमा हो जाता है |

आसान भाषा मे बात करे तो आपका कोई जानकार आपके  कहने से 12%club मे निवेश कर दस हजार का ब्याज कमाता है तो उसक 10% यानि एक हजार रुपये आप भी कमा सकते है | अब आप सोच रहे होंगे की ऐसे कैसे हो सकता है ,तो मै बताता हु ऐसे कैसे होता है ,वो भी बिलकुल आसान शब्दों मे –

  • 12%club app मे आपका केवाईसी पूरा करने के बाद ,आप जब इसे ओपेंन  करते है तो दाहिनी तरफ ऊपर तीन लाइन पर क्लिक करे |
  • अब आपको कुछ लिस्ट दिखेंगे ,ऊपर से चौथे नंबर पर  refer& earn मिलेगा ,जिस पर क्लिक करे |
  • उसके बाद एक बॉक्स मे  copy link दिखेगा जिसमे आपका रेफरेंस है ,उस पर क्लिक करते ही लिंक कॉपी हो जाएगा |
  • नीचे  Refer now पर क्लिक करे |
  • Photo and media on your device को Allow करे |
  • उसके बाद आपका whatsaap खुल जाएगा जिस पर ,अपने उस दोस्त के नाम पर क्लिक करे ,जिसको भेजना है ,अपने आप आपका लिंक paste हो जाएगा | फिर उसे भेज दे |
  • अगर आपका दोस्त ,उस लिंक से  app download करता है तो उसके निवेश पर मिलने वाले ब्याज का 10% ,आपके अकाउंट मे कमीशन के रूप मे  रोज जमा कर दिया जाएयगा |

इस तरह से इस app से बिना निवेश किए भी आप अंलिमिटेड पैसा कमा सकते है |

जैसे की हमने ऊपर बताया की बहुत ही कम समय मे इस app को एक मिलियन यानी दस लाख से ज्यादा लोगो ने उपयोग किया है ,तो निश्चित ही इसके कुछ असाधारण फायदे होंगे | आगे हम उसी फायदे की बात करेंगे  की अगर आप इस app का उपयोग करते है तो आपको क्या क्या फायदा होने वाला है |

12% club app के क्या फायदे है ?

इस app के कई फायदे है ,जिसे उपयोग करने के दौरान आप भी महसूस कर सकते है | जो इस प्रकार है –

  • यह app साधारण android mobile मे भी अच्छे तरीके से काम करता है |
  • आप बिना किसी ऑफिस गये ,अपने घर से निवेश कर सकते है |
  • निवेश की गयी रकम को  घर बैठे कभी भी निकाल सकते है |
  • 12% का अच्छा ब्याज कमाने का मौका मिलता है |
  • इसे अपने व्यापार मे उपयोग कर सकते है |
  • हर रोज ब्याज प्राप्त हो जाता है |
  • कोई TDS नही लगाया जाता |
  • इससे QR कोड बना कर अपने बचत खाते मे पैसा ले सकते है |
  • अपना बिल जमा कर सकते है |
  • लोन के लिए किसी ऑफिस मे नहीं जाना पड़ता है |
  • दिन या रात कभी भी लोन की प्रक्रिया को पूरी कर सकते है |
  • समय से पहले लोन चुकाने पर कोई भी पेनाल्टी या चार्ज नहीं लिया जाता |
  • बाजार से कम ब्याज दर मे लोन प्राप्त हो जाता है |

ये कुछ ऐसे फायदे है जो आपको समान्य तौर पर प्रलोभन देते है | लेकिन आप को ये समझ लेना चाहिए की हर चीज के दो पहलू होते है ,अगर इतना फायदा है तो कुछ नुकशान भी हो सकते है | तो आइए जानते है की इस app के क्या क्या नुकसान हो सकते है –

12% club app के क्या -क्या नुकसान है ?

वैसे इस app के कोई ऐसी नुकसान सामने नहीं आया ,पर अगर व्यावहारिक तौर पर देखा जाए तो कुछ मामले मे आपके उम्मीद पर खरा नहीं उतरता |  जो निम्न है :-

  • इसमे अभी तक एक लाख से ज्यादा का लोन नहीं मिल सकता है |
  • अगर आपका क्रेडिट स्कोर सही नहीं है ,तो आपको लोन लेने मे परेशानी हो सकती है |
  • यह शेयर मार्केट या स्टॉक मे निवेश नहीं करता फिर भी रिस्क कैटेगरी मे आता है |
  • आप एक हजार से कम का निवेश नहीं कर सकते |

नुकसान के अंकलन करने पर अभी तक कोई बहुत बड़ी बात सामने नहीं आई है ,पर यह विश्वास उपयोग और अनुभव के आधार पर बढ़ता जाएगा | इस app के बारे मे जैसे ही कोई नकारात्मक खबर आएगी ,अपडेट कर दिया जाएगा |

12% club app कितना सुरक्षित है ?

अब तक इस app के बारे मे लगभग हर तरह से बात कर ली ,इनवेस्टमेंट ,लोन ,फायदे और नुकसान को भी जानना चाहा है |अब इसके सुरक्षा के सभी मापदंडो के बारे मे जानना आवश्यक है |

यह app आपके सभी निजी जानकारी रख लेता है | इसका एक कारण यह भी है की सरकार के वित्तीय कानून के अनुशार यह सभी जानकारी उसके डाटा बेस मे होना अनिवार्य है ताकि उसे कभी भी ट्रैक किया जा सके | साथ ही लोन लेने वाले व्यक्ति की भी जानकारी रखना जरूरी है ,ताकि लोन न लौटाने की स्थिति मे होने वाली कार्यवायी को पूरा किया जा सके |

यह app सुरक्षित माना जा सकता है क्योकि प्राइवसी पॉलिसी मे इस कंपनी ने स्वीकारा है की किसी भी उपयोगकर्ता की निजी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं किया जाएगा या लीक नहीं की जाएगी | यह भारत पे द्वारा संचालित है ,इसलिए इसका ब्रांड वेल्यू भी कम नहीं है ,साथ ही इसे RBI ने प्रमाणित किया है |

 अब आपके द्वारा निवेश किए गए पैसो के सुरक्षा कि भी बात कर लेते है –

12% club app में निवेश ,कितना सुरक्षित है ?

अप 12% club के निवेशक है या निवेश करने के बारे मे सोच रहे है तो ,आपके के मन मे जरूर एक प्रश्न आता होगा कि क्या इस मे लगाए गए पैसे पूरी तरह सुरक्षित है ? यह एक बहुत ही जरूरी और गंभीर प्रश्न है जिसका उत्तर जान लेना चाहिए |

अगर आप इसमे निवेश के सभी शर्तों को पढ़ेंगे तो आप जानेंगे कि कि इस निवेश मे भी रिस्क कि बात कि गयी है | जिसमे ये कहा गया है कि आपका पैसा जिस व्यक्ति को दिया जाता है वो व्यक्ति यदि किसी कारण बस डिफ़ोल्टर घोषित हो जाता है मतलब आपका पैसा नहीं दे पाता है तो ऐसी स्थिति मे आपका नुकसान हो सकता है |

ऐसी कथन आपको बैंक या अन्य बचत स्कीम मे भी पढ़ने को मिल जाएगी पर ,इससे डरने कि जरूरत नहीं है | क्योकि –

 यदि आप यहा से लोन के लिए  apply करते है तो  आप पाएंगे कि आपके पूरे क्रेडिट हिस्ट्री कि जांच पड़ताल कि जाती है ,यदि आपका क्रेडिट स्कोर  कम पाया जाता है तो ,आपको लोन नही दिया जाएगा | इस से एक बात  साफ हो जाती है कि कंपनी निवेशकों के पैसे को ऐसे हाथों मे देने से बचती है,जहा  से वापस ना  मिलने कि संभावना हो |

और फिर यदि आप एक बार मे दस हजार रुपये निवेश करते है तो आपके निवेश कि सारी रकम किसी एक व्यक्ति को नहीं दी जाती | इसे कई लोगो को दिया जाता है | ऐसे मे आपके द्वारा निवेशित रकम कि सुरक्षा बढ़ जाती है |

यदि आप और भी सुरक्षित होना चाहते है तो आप पूरी रकम एक दिन मे निवेश ना करे | अलग अलग दिन निवेश करने पर निश्चित तौर पर आपका रुपया अलग अलग लोगो को लोन के रूप मे दिया जाएगा ,और आपके निश को ज्यादा से ज्यादा सुरक्षा मिलेगी |

अब आप निश्चित ही, निवेश कि सुरक्षा का आंकलन  खुद ही  कर सकते है |

इस app के बारे मे हमने लगभग- लगभग सब कुछ जानने की कोशिश की है | लोन लेना ,इन्वेस्ट करना ,फायदे ,नुकसान ,रेफर & अर्न ,तथा सुरक्षा के बारे मे भी हमने चर्चा कर लिया है | अब बारी है हमे ये जानने की- कि यह app कैसे काम  करता है और लेन -देन के संतुलन को कैसे बरकरार रखता है |

12% club app कैसे काम करता है ?

इस  app के  फ्रंट कि सारी बारीकियों को ऊपर हमने बहुत अच्छे से जानने कि कोशिश कि है | अब हमे ये जानना भी बहुत जरूरी है कि ये पूरा सिस्टम बैक मे कैसे काम करता है |

जैसे कि हमने ऊपर ये जाना है कि 12% club app भारत पे द्वारा संचालित है , जिसे RBI ने प्रमाणित किया है | भारतपे एक फिंटेक कंपनी है जो कि  financial technology से संबन्धित रिसर्च या काम करती है |अभी तक भारत पे को  p2p मतलब  pear 2  pear के तहत काम  करने का अधिकार है ,जिसमे  दो लोगो के बीच का माध्यम बनने का काम करती है |

जिसमे आप  डाइरैक्ट किसी दुकानदार या दोस्त और जानने वाले को पैसा ट्रान्सफर कर सकते थे | पर अब यह  consumer  business कि तरह काम करने लगा है | क्योकि भारत पे कोई बैंकिंग सैक्टर मे है नहीं ,इस लिए अपने स्तर से  फिजिकल पैसो कि लेन -देन का काम नहीं कर सकता है |

 अत : 12% club पर काम करने के लिए  RBI approved NBFC ( non banking finance company ) को पार्टनर  बनाना पड़ा जिसका नाम  lenden club है  |

जो पहले से ही loan segment पर काम करती रही है |  लेकिन 12% club के लिए अब दोनों मिल कर काम करेंगी  |

आगे चल कर एक फ़ाइनेंष्यल इयर मे एक सौ  मिलियन डॉलर  का लेन -देन करने का उद्धेश्य है  | इसके तहत निवेशकों द्वारा निवेश किए गए पैसे को उन लोगो को दीया जाता है , जिन्हे लोन कि जरूरत हो, और उनसे ब्याज लिया जाता है |

12 club review in Hindi. – निवेश करें या नहीं ?

12% app मे निवेश के कई फायदे है ,और मेरा व्यक्तिगत अनुभव भी अभी तक नकारात्मक नहीं रहा है | पर यदि कुशल निवेशक की सोच से आगे बढ़े तो , कही भी अपनी कुल जमा रकम एक जगह निवेश नहीं करने चाहिये ,क्योकि निवेश का रिस्क फ़ैक्टर की कई पहलू आम जन समझ नहीं पाते ,और  फायदे के चक्कर मे नुकसान भी  हो जाता है |

अत : निवेश करे या नहीं ,इसका जवाब आप खुद ही अपने स्थिति के अनुसार दे सकते है | लेकिन यह भी सच है की निवेश मे आपको अच्छा रिटर्न चाहिये तो रिस्क हर जगह लेना पड़ता है | पूरी रिस्क से तो नहीं पर अधिकतम रिस्क से बचने के लिए आप अपनी जानकारी को बढ़ाए तथा अपनी रकम का 10-20% तक ही एक जगह निवेश करना चाहिये | आगे चल कर अनुभव के आधार पर बढ़ा सकते है ,पर शुरुआत कम से ही करे |

निवेश कोई भी हो ,अंतिम फैसला आपका होना चाहिए ,क्योकि पैसा आपका है |

12% Club App Calculator

इस एप्प से संबन्धित मे किसी भी तरह के गणना के लिए इस calculator का उपयोग कर सकते है | इसमे अप रोज का अर्निंग ,महिना का अर्निंग और साथ मे पूरे साल मे होने वाले अर्निंग का अवलोकन अच्छे तरीके से कर सकते है |

by Pushkar raj Thakur

मेरी कोशिश रही है की 12% club app के बारे मे पूरी जानकारी आपको दे ,फिर भी आपके मन मे कोई सवाल है तो बेहिचक कमेंट मे लिख सकते है या mail भी कर सकते है | आशा करता हु ये लेख आपके कई सवालो के जबाब दे चुकी होगी | अच्छा लगे तो अपने दोस्तो मे शेयर करना ना भूले |  money management से संबन्धित अमूल्य जानकारी के notification के लिए जरूर subscribe करे | धन्यवाद !

FAQs

12% club के owner कौन है ?

12% club , भारत पे द्वारा संचालित है ,जिसका संस्थापक ( founder ) अशनिर ग्रोवर है तथा ,CEO नलीग नेगी है |

12% club मे कितना ब्याज मिलता है ?

इसमे निवेश करने पर समान्यत: 12% तक का वार्षिक ब्याज मिलता है |

12% club मे निवेश की अधिकतम सीमा क्या है ?

इस app मे आप 10 लाख रुपये तक निवेश कर सकते है ,जो की बहुत ज्यादा है |

12% club app से पैसा निकासी मे कितना समय लगता है ?

निवेश किए गए पैसे – वैसे तो कुछ ही मिनट मे आ जाता है पर अधिकतम समय सीमा 24 घंटे का है |

12% club app मे पैसा निवेश करने के क्या क्या माध्यम है ?

आप UPI ,डेबिट कार्ड ,या नेट बैंकिंग के माध्यम से निवेश कर सकते है |

12% क्लब का ब्रांड अम्बेस्डर कौन है ?

सलमान खान

12% club app का e-mail id क्या है ?

कोई भी समस्या आने पर आप [email protected] पर मेल लिख सकते है |

12% club app किस कंपनी द्वरा संचालित है ?

12% club app, Bharat pe द्वारा संचालित है ,जो की एक फिंटेक कंपनी है |

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Exclusive content

Latest article

More article