Tata Coin क्या है ,इसे कैसे और कहाँ से खरीदें ? | How to buy Tata coin in Hindi ?

Tata Coin क्या है ,इसे कैसे और कहा से खरीदें ? Tata coins ने 24 घंटे मे कितना रिटर्न दिया ? क्यों बढ़ रही है Tata Coin की कीमत? Tata coin को कैसे और कहाँ से खरीदे ? अब Tata Coin खरीदना सही या ग़लत?

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

यदि आप क्रिप्टो करेंसी में निवेश करना पसंद है तो हाल ही में आपने एक खबर सुनी होगी कि टाटा क्रिप्टो कॉइन ने अपने निवेशकों को मात्र 24 घंटे में 1200% से अधिक का रिटर्न दिया है। वाकई में पहली बार किसी क्रिप्टो करेंसी की कीमत में मात्र 24 घंटे में इतनी अधिक उछाल देखने को मिली है। 

हालांकि क्रिप्टो कॉइन नाम सुनकर आप यह तो समझ गए होंगे कि यह BitCoin की तरह का ही कोई डिजिटल करेंसी होगा। लेकिन इस खबर को सुनने या पढ़ने के बाद आप लोगों के मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि Tata Coin क्या है? इस आर्टिकल में हम आपको Tata Coin और उससे संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी देंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया में BitCoin, DogeCoin, Etherium, इत्यादि कई अलग-अलग प्रकार की क्रिप्टोकरंसी चल रही हैं जिसे डिजिटल मुद्रा के रूप में भी समझा जा सकता है। इतना ही नहीं बहुत सारे अलग-अलग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर क्रिप्टो करेंसी के जरिए ट्रांजैक्शन करना भी बहुत ही आसान हो गया है। विश्व में बिटकॉइन की सफलता के बाद बहुत सारे अलग-अलग प्रकार के क्रिप्टो करेंसी लांच होने शुरू हो गए थे। 

Tata Coin ने निवेशकों को दिया एक दिन में 1200% से अधिक रिटर्न:

हाल ही में भारत में ऐसी ही एक कम्युनिटी आधारित डिसेंट्रलाइज्ड क्रिप्टो करेंसी का नाम सामने आया है, जिसने मात्र 24 घंटे के अंदर अपने निवेशकों को 1200% से भी अधिक का रिटर्न दिया है। इसका नाम Tata Coin है।

 दरअसल तकनीकी के इस युग में डिसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस को काफी बढ़ावा दिया जा रहा है और टाटा क्रिप्टो कॉइन को बनाने का उद्देश्य भी डिसेंट्रलाइज फाइनेंस को सुरक्षित करना और उसे बढ़ावा देना है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किसी भी कम्युनिटी आधारित डिसेंट्रलाइज्ड क्रिप्टो करेंसी मुनाफे का एक हिस्सा कम्युनिटी में शामिल सभी लोगों में बांटा जाता है। उदाहरण के रूप में अपने बेबी डॉग कॉइन का नाम सुना होगा। यह भी एक प्रकार का कम्युनिटी आधारित डिसेंट्रलाइज्ड क्रिप्टो करेंसी है जिसमें हर एक ट्रांजैक्शन का 5% हिस्सा कम्युनिटी के सभी लोगों में बांटा जाता है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Tata Coin क्या है?

टाटा कॉइन का नाम सुनते ही बहुत सारे लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है कि क्या इसे टाटा ग्रुप द्वारा लांच किया गया है। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टाटा ग्रुप से इसका कोई संबंध नहीं है क्योंकि इसे ‘You (यू)’ के स्वामित्व में विश्व की पहली डिजिटल करंसी के रूप में लांच किया गया है।

 हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह कम्युनिटी आधारित डिजिटल करेंसी है, जो किसी व्यक्ति, संस्था, समूह या संगठन के स्वामित्व या नियंत्रण में नहीं रहेगी। इसको निर्मित करने वाला समूह You सिर्फ इसकी देखरेख और इसकी हिस्सेदारी में मुनाफा कमाने का काम करेगा।

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि वर्तमान समय में डिसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस को लेकर लोगों के मन में रुझान काफी तेजी से बढ़ा है। टाटा क्वाइन को निर्मित करने का उद्देश्य डिसेंट्रलाइज फाइनेंस को सुरक्षित बनाना है। आज के समय में डिजिटल पेमेंट की डिमांड काफी तेजी से बढ़ती जा रही है और भविष्य में इसमें और भी अधिक वृद्धि होगी। 

ऐसी स्थिति में जब किसी मल्टीनेशनल कंपनियों या संस्थानों को बड़ा पेमेंट करना होता है तो उसमें समस्या आ जाती है। डिजिटल ट्रांजैक्शन के समय कई बार ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है या पैसे डेबिट हो जाते हैं लेकिन क्रिप्टो करेंसी के साथ ऐसा होना बहुत ही मुश्किल है। इसीलिए टाटा कॉइन ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के जरिए डिजिटल ट्रांजैक्शन की सुविधा उपलब्ध कराने का काम करेगी। यह पूरी तरह डिसेंट्रलाइज्ड पीयर टू पीयर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम है, जो किसी सरकार या वित्तीय निकायों जैसी किसी अथॉरिटी पर निर्भर नहीं है।

हालांकि वर्तमान समय में दुनिया में बहुत सारी क्रिप्टोकरंसी चल रही है जिन्होंने समय-समय पर अपने निवेशकों को काफी बेहतर रिटर्न भी दिलाया है। यदि आप आज के समय में क्रिप्टो करेंसी में निवेश करके अच्छा खासा मुनाफा प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए टाटा क्वाइन को खरीदना आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। 

लेकिन जिस हिसाब से इसकी मांग बढ़ती जा रही है और लोगों को मुनाफा मिला है उसको देखकर यह लग रहा है कि बहुत ही जल्द लोग इसको बेचना भी चाहेंगे। ऐसी स्थिति में इसकी कीमत गिरने लगेगी। इसीलिए मौका न गवाते हुए इस कॉइन को खरीदना और मुनाफा मिलते ही इसे बेच देना एक बेहतर विकल्प रहेगा।

ये भी पढ़ें Crypto currency में FD (FIXED DEPOSIT ) कैसे करें| What is crypto currency FD.

क्यों बढ़ रही है Tata Coin की कीमत?

टाटा कॉइन की कीमत काफी तेजी से इसलिए बढ़ रही है और इसकी डिमांड काफी अधिक इसलिए है क्योंकि इसे तैयार करने वाली कंपनी यू द्वारा यह बताया गया है कि सिर्फ 9000000 टाटा कॉइन ही बनाए जायेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस समय 18 बिलियन Bitcon चलन में हैं, जबकि 480 क्वाड्रिलियन से भी अधिक Doge Coin निर्मित किए जा चुके हैं, जिनमें से लगभग 120 क्वाड्रिलियन नष्ट भी किए जा चुके हैं। 

अब आप यहीं से समझ सकते हैं कि जहां एक और बिटकॉइन और डॉग कॉइन की मार्केट में काफी अधिकता है, वही टाटा क्वाइन की संख्या कम है। इसीलिए लोगों के बीच इसकी मांग दिन-प्रतिदिन बढ़ती चली जा रही है। टाटा कॉइन तैयार करने वाली कंपनी का उद्देश्य इसे रियल स्टेट या गोल्ड की तरह एक मजबूत एसेट बनाने का है।

कम्युनिटी आधारित डिजिटल करेंसी होने के कारण यहां पर होने वाले मुनाफे कि कुछ प्रतिशत हिस्से को कम्युनिटी में शामिल सभी लोगों को बराबर बराबर बांटा जा सकता है जैसा कि बेबी डॉग कॉइन में किया जाता है।

 इसी को देखते हुए बहुत सारे लोग यह भरोसा जता रहे हैं कि भविष्य में टाटा कॉइन के साथ भी उन्हें ऐसी ही सुविधा मिल सकती है। हालांकि नई क्रिप्टो कॉइन होने के कारण इसके बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है लेकिन वर्तमान समय में यह अपने निवेशकों को काफी अधिक मालामाल बना सकती है।

Tata coin को कैसे और कहाँ से खरीदे ?

जैसे अपने पढ़ा की tata coin ने पहले मात्र 24 घंटे मे ही अटूट रिकॉर्ड से 1200% से अधिक का retun अपने निवेशकों को दे चुका है | ऐसे मे बड़े बड़े निवेशक इस coin को जल्द से जल्द खरीदन चाहते होंगे | क्योकि इस कोइन्स की संख्या सीमित है ,अगर इसकी कीमत मे कुछ समय ऐसे ही उछाल रहा तो ,निश्चित ही इसकी कीमत मे अप्रत्यासित वृद्धि देखने को मिलेगी |

इस संभावित मौके का फाइदा उठाना अप भी चाहते है तो ,अप जरूर ही ये भी जानना चाहेंगे की इस Tata coins को कैसे और कहाँ से खरीदा जाय |तो आपको हम बिलकुल ओ तरीका बताएँगे जहां से आप आसानी से इस मे निवेश कर सकते है |

ऊपर द्ये गए बटन पर आप जैसे ही क्लिक करेंगे आप tata coin के official website पर पहुच जाएंगे जहा आपको buy now का विकल्प दिख जाएगा | जिस पर क्लिक कर आप आसानी से पूरे प्रक्रिया का पालन कर निवेश कर सकते है | नीचे सोसल मीडिया के लिंक भी आपको मिल जाएंगे जिसको फॉलो कर आप ताजा अपडेट ले सकते है |व्हाइट पेपर भी आसानी से देख सकते है |चार्ट पर क्लिक करने के साथ चार्ट भी देख सकते है |

अब Tata Coin खरीदना सही या ग़लत?

बहुत सारे लोगों ने टाटा कॉइन को खरीदा था और पिछले दिन इसकी डिमांड कितनी तेजी से बढ़ गई कि इसके एक कॉइन की कीमत लगभग 12 100% अधिक हो गई। किसी को देखते हुए बहुत सारे लोग वर्तमान समय में टाटा कॉइन को खरीदने में बहुत ही अधिक दिलचस्पी दिखा रहे हैं जिसके चलते इसकी कीमत लगातार बढ़ती चली जाएगी। लेकिन कुछ ही दिनों में इसकी कीमत नीचे भी हो जाएगी क्योंकि बहुत सारे लोग अधिकतर संख्या में कॉइन बेचने लगेंगे ताकि वह अपना मुनाफा कैश-इन कर सकें।

इस लेख मे हमने आपको जो भी जानकारी दी है ,उससे संबन्धित आपके मन मे कोई सवाल है तो अप कमेन्ट करके पूछ सकते है ,आपके सवालो के जवाब देते हुये हमे प्रश्नन्ता होगी |

निष्कर्ष-

आज हमने इस लेख मे ये पढ़ा है की -Tata Coin क्या है ,इसे कैसे और कहा से खरीदें ? Tata coins ने 24 घंटे मे कितना रिटर्न दिया ? क्यों बढ़ रही है Tata Coin की कीमत? Tata coin को कैसे और कहाँ से खरीदे ? अब Tata Coin खरीदना सही या ग़लत ?

NOTE -यह लेख केवल जानकारी के उधेश्य से दिया जा रहा है , निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर संपर्क करे | हमारी शुभ कामनाए आपके साथ है .

FAQs

क्या Tata coins tata group का है ?

नहीं ॥ यह Tata Group से बिलकुल अलग है |

Tata coins ने 24 घंटे मे कितना return देकर रेकॉर्ड बनाया है ?

1200 % से अधिक रिटर्न रेकर्ड किया गया |

Tata coins का क्या भविष्य है ?

इसके भविष्य की कोई तुलना नहीं की जा सकती |

Tata coins किस प्रकार की करेंसी है ?

Tata coins decentralised करेंसी है |

HOME PAGE

ये भी पढ़ें

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Exclusive content

Latest article

More article