Blockchain क्या  है ? Blockchain के नाम के पीछे की क्या है कहानी  ? यह क्रिप्टो में क्यों महत्वपूर्ण है ? | What is  Blockchain full details in Hindi . 

Blockchain क्या  है ? Blockchain का इतिहास ,Blockchain के नाम के पीछे की क्या है कहानी  ? यह क्रिप्टो में क्यों महत्वपूर्ण है ? | What is  Blockchain full details in Hindi . 

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

आज के समय में बहुत सारे लोग क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट करना पसंद कर रहे हैं क्योंकि बहुत सारी ऐसी क्रिप्टो करेंसी हैं जो रातों-रात अच्छा खासा मुनाफा दे रही हैं। यदि आप क्रिप्टोकरेंसी में इन्वेस्ट करना पसंद करते हैं या कोई क्रिप्टोकॉइन खरीदना चाहते हैं तो आपको क्रिप्टो ट्रेडिंग के लिए Block Chain को समझना बहुत ही आवश्यक है।

 क्रिप्टो ट्रेडिंग करने वाले बहुत सारे लोग ब्लॉकचेन के बारे में अच्छी तरह से समझते होंगे क्योंकि इस क्षेत्र में अच्छी तरह से जानकारी हासिल करने के लिए इसकी आवश्यकता पड़ती है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि ब्लॉकचेन क्या होता है ? यह क्रिप्टो में क्यों महत्वपूर्ण है ?

Blockchain क्या है?

क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट करने के लिए किसी भी क्रिप्टो कॉइन या उसके मार्केट को समझना बहुत ही आवश्यक होता है। इसी के लिए ब्लॉकचेन को उपयोग में लाया जाता है। दरअसल ब्लॉकचेन एक प्रकार का ऐसा वितरित डेटाबेस होता है, जिसे कंप्यूटर ग्राफ और कम्प्यूटर नोड्स द्वारा किया जाता है। जब किसी भी क्रिप्टो करेंसी की जानकारी इकट्ठा करने का काम करता है। इसके साथ ही साथ किसी भी ट्रांजैक्शन और डेटा के रिकॉर्ड को कालानुक्रम में सुरक्षित रखने के लिए ब्लॉकचेन की महत्त्वपूर्ण भूमिका है।

आपको बता दें कि बिटकॉइन जैसी क्रिप्टो करेंसी सिस्टम में ब्लॉक चैन की काफी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। ब्लॉकचेन में डिजिटल डाटा और कई सारे रिकॉर्ड सुरक्षित रूप से रखे गए रहते हैं। यदि इस को साधारण शब्दों में समझा जाए तो ब्लॉक चेन में डिजिटल डाटा रिकॉर्ड्स की सूची स्टोर रहती है, जो लगातार बढ़ती रहती है।

 इस सूची में डाटा को समय के अलग-अलग क्रम में व्यवस्थित करने के लिए ब्लॉक बनाए गए होते हैं और जब एक ब्लॉक पूरी तरह से भर जाता है तो फिर एक नए ब्लॉक में जिसमें क्रिप्टोग्राफिक जानकारी सुरक्षित रखा जाता है। सभी ब्लॉक एक दूसरे से चेन बनाते रहते हैं।

ब्लॉक चेन के जरिए किसी भी डाटा को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने की तकनीकी क्रिप्टोकरेंसी नेटवर्क के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ब्लॉकचेन सार्वजनिक पब्लिक लेज़र के रूप में कार्य करता है, जिसमें किसी भी क्रिप्टो करेंसी के सभी लेनदेन के स्थाई रिकॉर्ड समय के क्रम में यानी टाइम स्टैंप बनाकर रखे गए होते हैं। अलग अलग ब्लॉक में अलग अलग डेटा रिकॉर्ड सुरक्षित रहते हैं, जो सटीक टाइम स्टैंप को दर्शाते हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Blockchain का इतिहास 

हालांकि बहुत सारे लोग यह सोचते हैं कि ब्लॉकचेन की शुरुआत क्रिप्टोकरंसी आने के बाद हुई, जबकि ऐसा नहीं है क्योंकि इसकी अवधारणा 1990 के दशक की शुरुआत से ही शुरू हो चुकी थी, इसी समय  वैज्ञानिक स्टुअर्ट हैबर और भौतिक विज्ञानी डब्ल्यू स्कॉट स्टोर्नेटा ने डिजिटल डॉक्युमेंट्स को सुरक्षित करने के लिए ब्लॉक के चैन में क्रिप्टोग्राफिक तकनीकों का प्रयोग किया। 

इसके बाद डेव बायर, हैल फिने और कई अन्य कंप्यूटर वैज्ञानिकों का भी क्रिप्टोग्राफी के प्रति उत्साह बढ़ने लगा। धीरे धीरे अन्य कंप्यूटर वैज्ञानिक भी इस क्षेत्र में अपनी रुचि रखने लगे, जिसके फलस्वरूप पहली क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन अस्तित्व में आई। इसे 2008 में छद्म नाम सतोशी नाकामोटो ने निर्मित किया था। 

Blockchain क्रिप्टो में क्यों महत्वपूर्ण है?

उम्मीद है कि आप ब्लॉक चयन को अच्छी तरह से समझ चुके होंगे। यदि आप क्रिप्टोकरंसी से संबंधित सभी जानकारी एक ही जगह पर प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ब्लॉकचैन के बारे में जानकारी होना बहुत ही आवश्यक है। क्योंकि यदि आप क्रिप्टो करेंसी में इनवेस्ट करते हैं तो उसके रिकॉर्ड एवं डेटा को समझना बहुत ही आवश्यक होता है। यदि आप क्रिप्टो करेंसी के सभी पुराने लेन-देन और उसके रिकॉर्ड को अच्छी तरह से जानते और समझते हैं तो उसके भविष्य का फैसला कर सकते हैं।

ब्लॉकचेन के जरिए किसी भी क्रिप्टो करेंसी नेटवर्क के रिकॉर्ड और उसके सभी नए एवं पुराने लेन-देन के रिकॉर्ड को सुरक्षित रखा जाता है। इसमें किसी भी डाटा को ब्लॉक में स्टोर करके रखा गया होता है और क्रिप्टोग्राफी के माध्यम से अलग-अलग ब्लॉक का एक साथ चैन बना हुआ रहता है।

क्रिप्टो करेंसी नेटवर्क को चलाने वाली कंपनियां अपने सभी लेनदेन के रिकॉर्ड को एक ही जगह पर सुरक्षित करके रखना चाहती हैं। आज के इस डिजिटल युग में सारे काम डिजिटल रूप से किए जाते हैं। अलग-अलग कंपनियां अपना महत्वपूर्ण डांटा और लेनदेन से संबंधित सभी रिकॉर्ड डिजिटल रूप में सुरक्षित करके रखना चाहती हैं। किसी भी डाटा को सुरक्षित रखने के लिए क्रिप्टोग्राफी की तकनीकी बहुत ही अच्छी मानी जाती है। ब्लॉकचेन तकनीकी काफी भरोसेमंद तकनीकी मानी जाती है, जो काफी सुरक्षित होती है।

Blockchain कैसे काम करता है ?

Blockchain कैसे काम करता है ?  इस सावल का जवाब काफी उत्सुकता से ढूंढ रहे है  ताकि ब्लॉक चैन को समझने मे आसानी होगीतो आपको हम बताते चलें की ब्लॉक चैन मे क्रिप्टोग्राफी की तकनीकी का इस्तेमाल करके यहां पर नए डाटा को एक नए ब्लॉक में दर्ज किया जाता है और उसके घर जाने के बाद पिछले ब्लॉक को एक चैन के साथ जोड़ दिया जाता है। यदि आप किसी भी समय का कोई डाटा देखना चाहते हैं तो उससे संबंधित ब्लॉक देख सकते हैं।

यहां पर आपको अलग-अलग ब्लॉक को बहुत अधिक ढूंढने की आवश्यकता नहीं होती है क्योंकि सभी ब्लॉक पर टाइम स्टैंप पर लिखे हुए होते हैं। आपको जिस भी टाइम का रिकॉर्ड चाहिए वह बड़े ही आसानी से उपलब्ध हो सकता है।

यदि आप किसी क्रिप्टो करेंसी का पुराना डाटा देखना चाहते हैं तो यह भी एक क्रिप्टोग्राफिक ब्लॉक चैन तकनीकी पर आधारित होता है। इसके साथ ही साथ क्रिप्टो करेंसी नेटवर्क चलाने वाली कंपनियां इस तकनीकी का इस्तेमाल बहीखाता के रूप में करती हैं। यदि बिटकॉइन की बात करें तो ब्लॉकचेन का उपयोग विकेंद्रीकृत तरीके से किया जाता है, ताकि इस पर सभी यूजर्स सामूहिक रूप से नियंत्रण बना कर रख सके।

बहुत सारे लोग ऐसा सोचते होंगे कि किसी भी डाटा को बनाने के बाद उसे बाद में बदलाव भी जा सकता है और खरीददारों को बेवकूफ बनाया जा सकता है। लेकिन ब्लॉकचेन के मामले में ऐसा नहीं होता है क्योंकि इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें दर्ज किए गए डाटा को दोबारा बदला नहीं जा सकता है अर्थात किसी भी प्रकार का छेड़छाड़ करना संभव नहीं है। 

आप बिटकॉइन में किसी भी प्रकार के लेनदेन का रिकॉर्ड बड़े ही आसानी से देख सकते हैं। यह डाटा बहुत ही सटीक होते हैं क्योंकि इससे क्रिप्टोग्राफिक तकनीकी से तैयार किया गया होता है और इसमें बदलाव करना भी संभव नहीं है।

Blockchain के नाम के पीछे क्या है कहानी ?

अब  तक आपने अच्छी तरह समझ लिया होगा की ब्लॉक चैन क्या है और यह कैसे काम करता है | अब आपको बताते है की इसे ब्लॉक चैन ही क्यो कहा जाता है |

ब्लॉक चैन समान्यत : दो शब्दों से मिल कर बना है ,जिसमे पहला शब्द BLOCK और दूसरा शब्द CHAIN आता है |इस पूरे blockchain का मतलब ये है की एक ऐसा Chain जिसमे बहुत सारे Block हो |यहाँ block का मतलब बहुत सारे डाटा के block से है | जो एक दूसरे से जुड़े होते है |तथा इन सभी blocks मे करेंसी या क्रिप्टो की जानकारी सुरक्शित होती है |

इस तरह की जैसे ही कोई डाटा दर्ज की जाती है ,एक नया ब्लॉक मे तब्दील हो जाता है | और ये सभी ब्लॉक एक दूसरे से संबन्धित होते है |इस लिए इसे ब्लॉक चैन कहा जाने लगा और अब पूर्ण रूप से इसका नाम ब्लॉक चैन हो गया है |

निष्कर्ष

दोस्तों हमने आपको इस आर्टिकल के Block Chain क्या होता है? यह क्रिप्टो में क्यों महत्वपूर्ण है ? के बारे में जानकारी दी है। अगर आप क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्टमेंट करते हैं तो आपको Blockchain के बारे में जानकारी होना बहुत ही जरूरी है। हमें उम्मीद है कि इस आजकल को पढ़ने के बाद आपको Blockchain के बारे में पूरी जानकारी अच्छे से प्राप्त हो गई होगी।

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो आप हमें कमेंट करके अपनी राय अवश्य दें। इसके साथ-साथ अगर आप ऐसे ही शेयर मार्केट और मनी के रिलेटेड इंटरेस्टिंग जानकारी पाना चाहते हैं तो आप हमारी इस वेबसाइट को बुकमार्क अवश्य करें धन्यवाद।

HOME PAGE

FAQs

Blockchain की शुरुआत कब हुई थी ?

Blockchain की शुरुआत 1990 के दशक मे हुई थी |

क्रिप्टो मे blockchain की क्या भूमिका है ?

क्रिप्टो blockchain पर ही आधारित है | क्रिप्टो का सारा डाटा blockchain मे ही होता है |

क्या blockchain के डाटा मे हेरा फेरि किया जा सकता है ?

इसकी संभावना बहुत कम है |

Blockchain को नियंत्रित किया जा सकता है ?

इसे व्यक्तिगत तौर पर नियंत्रित नहीं किया जा सकता है |

क्रिप्टो के अलावा blockchain का क्या उपयोग है ?

Blockchain एक तकनीक है ,जिसे कई तरह से उपयोग मे लाया जा सकता है | भविष्य मे इसकी बहुत जरूरत होगी |

ये भी पढ़ें –

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Exclusive content

Latest article

More article